होली में घर लौटे प्रवासी मजदूरों के लिए छपरा से आनंद विहार तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा होली पर्व के बाद अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये यात्रियों की सुविधा हेतु 05119/05120 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनस-छपरा होली विशेष गाड़ी का संचलन छपरा से 29 मार्च को तथा आनन्द विहार टर्मिनस से 30 मार्च को एक फेरे में किया जायेगा ।
इस गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी के 09, शयनयान श्रेणी के 09, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01, वातानुकूति प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का 01 तथा एल.एस.एल.आर.डी. के 02 कोच सहित कुल 23 कोच लगाये जायेंगे ।
05119 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनस होली विशेष गाड़ी 29 मार्च,2024 को छपरा से 17.45 बजे प्रस्थान कर सीवान से 18.30 बजे, देवरिया सदर से 19.35 बजे, गोरखपुर से 20.55 बजे, खलीलाबाद से 21.37 बजे, बस्ती से 22.04 बजे, गोण्डा से 23.35 बजे, दूसरे दिन बुढ़वल से 00.42 बजे, सीतापुर जं0 से 03.05 बजे, बरेली जं0 से 06.50 बजे तथा मुरादाबाद से 08.25 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 11.50 बजे पहुंचेगी ।
वापसी यात्री में 05120 आनन्द विहार टर्मिनस-छपरा होली विशेष गाड़ी 30 मार्च,2024 को आनन्द विहार टर्मिनस से 14.45 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद से 17.55 बजे, बरेली जं0 से 19.15 बजे, दूसरे दिन सीतापुर जं0 से 00.15 बजे, बुढ़वल से 02.28 बजे, गोण्डा से 03.30 बजे, बस्ती से 04.43 बजे, खलीलाबाद से 05.14 बजे, गोरखपुर से 06.25 बजे, देवरिया सदर से 07.25 बजे तथा सीवान से 08.30 बजे छूटकर छपरा 09.30 बजे पहुंचेगी ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा में किसान का बेटा ने रचा इतिहास, डिप्टी जेलर से बने नायब तहसीलदार
क्राइमApril 12, 2026सारण पुलिस ने अपराध की साजिश रच रहे 4 अपराधियों को दबोचा, 41 जिंदा कारतूस बरामद
क्राइमApril 12, 2026जेडीयू MLA पप्पू पांडेय और उनके भाई पर गिरफ्तारी की तलवार, कोर्ट से वारंट जारी
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा के अभिषेक ने रचा इतिहास: हवलदार से इनकम टैक्स विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट बने







