
Sonpur Greenfield Airport: सारण जिले के सोनपुर क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक घोषणा करते हुए बिहार सरकार ने 4200 एकड़ भूमि पर अत्याधुनिक अंतरराष्ट्रीय ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी दी गई। प्रस्तावित एयरपोर्ट हाजीपुर-डुमरिया के बीच दरियापुर चंवर क्षेत्र में विकसित किया जाएगा और वर्ष 2030 तक इसे तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
जमीन अधिग्रहण के लिए 1302 करोड़ की स्वीकृति
केंद्रीय बजट में सोनपुर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मंजूरी मिलने के बाद राज्य सरकार ने प्रक्रिया तेज कर दी है। कैबिनेट से स्वीकृति मिलने के साथ ही जमीन अधिग्रहण के लिए 1302 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर दी गई है। इससे परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है।
4200 मीटर के दो रनवे, एयरबस A380 भी उतरेगा
सोनपुर एयरपोर्ट की सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि यहां 4200 मीटर लंबाई के दो आधुनिक रनवे बनाए जाएंगे। इतनी लंबाई के रनवे पर दुनिया के सबसे बड़े यात्री विमानों में शामिल एयरबस A380 जैसे विमान भी आसानी से उतर सकेंगे। एयरपोर्ट को पूरी तरह अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा, जिससे यह वैश्विक उड़ानों के लिए भी सक्षम होगा।
देश का 5वां सबसे बड़ा एयरपोर्ट
प्रस्तावित सोनपुर एयरपोर्ट, दिल्ली, हैदराबाद, नवी मुंबई और नोएडा (जेवर) इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाद देश का पांचवां सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। तुलना के तौर पर वर्तमान में पूर्वी भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट (कोलकाता) है, जिसका क्षेत्रफल लगभग 1640 एकड़ है। वहीं बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (रांची) 1568 एकड़, बीजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट (भुवनेश्वर) 815 एकड़ और जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट (पटना) मात्र 254 एकड़ क्षेत्र में फैला है। इस दृष्टि से सोनपुर एयरपोर्ट क्षेत्रफल के मामले में इन सभी से कहीं बड़ा होगा।
24वां ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट
देशभर में अब तक 23 ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट विकसित किए जा चुके हैं। सोनपुर एयरपोर्ट देश का 24वां ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा होगा। यह परियोजना न केवल सारण बल्कि पूरे उत्तर बिहार और पूर्वी भारत के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है।
कनेक्टिविटी और विकास को मिलेगा बढ़ावा
एयरपोर्ट के निर्माण से बिहार की हवाई कनेक्टिविटी में क्रांतिकारी सुधार होगा। औद्योगिक निवेश, पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। पटना और आसपास के क्षेत्रों से बेहतर संपर्क के लिए गंगा नदी पर 12 लेन पुल निर्माण की भी योजना प्रस्तावित है, जिससे यातायात सुगम होगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 20, 2026Sonpur Greenfield Airport: सोनपुर में बनेगा पूर्वी भारत का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट
छपराFebruary 20, 2026एक्शन में DM साहब! दस्तावेज से छेड़छाड़ और फाइल लंबित रखने वाले 2 कर्मियों पर ‘प्रपत्र क’ गठित करने का आदेश
छपराFebruary 20, 2026सारण DM की बड़ी पहल: अब एंबुलेंस की होगी लाइव ऑनलाइन ट्रैकिंग, नहीं चलेगी मनमानी!
करियर – शिक्षाFebruary 19, 2026Chhapra News: सारण DM का बड़ा फैसला, 48 निजी स्कूलों को ट्यूशन फीस भुगतान को मिली मंजूरी






