
छपरा। छपरा में पति द्वारा पत्नी की गला रेतकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना रसूलपुर का बताया जा रहा है। मौत के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। मृतका की पहचान रसूलपुर थाना क्षेत्र के असहनी टोले वंशी छपरा निवासी रीना देवी 45 वर्ष पति विश्वकर्मा महतो के रूप में हुआ है।
घटना के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। जहाँ से पोस्टमार्टम कराए जाने एक बाद शव परिजनों को सौप दिया जाएगा। पति द्वारा पत्नी की हत्या पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
घटना के बारे में जानकरी देते हुए मृतका के ससुर ने बताया कि आरोपी विश्वकर्मा महतो विगत छह महीने से मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गया है। जिसका गोरखपुर में ईलाज चल रहा है। बुधवार के ईलाज कराने के बाद गुरुवार को हम सभी लोग अपने घर पहुचे। पति का ईलाज कराने के लिए पत्नी भी गोरखपुर गई हुई थी। गुरुवार को घर पहुचने के बाद सभी लोग अपने अपने काम मे व्यस्त हो गए।
इसी बीच मृतका रीना ने आरोपी को स्नान कराने को लिए बोली। जिसके बाद आरोपी भड़क गया और पास में रखे सब्जी काटने वाले फंसुल से सीधे गर्दन पर वार कर दिया। जिससे महिला घटनास्थल पर ही गिर गई। आनन फानन में।ईलाज के लिए एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले।जाया गया। जहाँ चिकित्सको ने मृति घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों में चीखपुकार मच गया।
घटना के बाद आरोपी युवक को पुलिस साथ लेकर थाना लेकर चली गई। थाना में आरोपी घण्टो तक रोता रहा । बीच बीच मे वो अपने पत्नी के बारे मे जानकरी भी लेना चाह रहा था। परिजनों के अनुसार वह आरोपी का उसके पत्नी के साथ बहुत मधुर संबंध था।लेकिन विक्षिप्त हो जाने के चलते इस तरह के घटना को अंजाम दिया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
देशMay 13, 2026चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे होने पर आध्यात्मिक महासंगम
करियर – शिक्षाMay 13, 2026Success Story: सारण के आकाश ने BPSC-MVI परीक्षा में पूरे बिहार में हासिल किया 9वां रैंक
क्राइमMay 11, 2026Gang Rape In Saran: सारण में लाइब्रेरी से पढ़कर घर लौट रही छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म
क़ृषिMay 11, 2026प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना: ड्रिप और स्प्रिंकलर पर 90% अनुदान, जानें कैसे करें आवेदन







