छपरा के रास्ते चलने वाली ग्वालियर-बरौनी स्पेशल का ट्रेन का हुआ अवधि विस्तार, 8 फेरों में चलेगी ट्रेन

छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जँक्शन से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए रेलवे ने राहत दी है। रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्व से चलाई जा रही 04137/04138 ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर द्विसाप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन अवधि का विस्तार ग्वालियर से 04 से 28 अगस्त,2024 तक प्रत्येक रविवार एवं बुधवार को तथा बरौनी से 05 से 29 अगस्त,2024 तक प्रत्येक सोमवार एवं वृहस्पतिवार को 08 फेरों के लिये किया जा रहा है।
जानिए क्या है टाइमिंग:
04137 ग्वालियर-बरौनी द्विसाप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विषेष गाड़ी 04 से 28 अगस्त, 2024 तक प्रत्येक रविवार एवं बुधवार को ग्वालियर से 07.10 बजे प्रस्थान कर डबरा से 07.48 बजे, दतिया से 08.17 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. से 09.20 बजे, मोठ से 10.52 बजे, ऐट से 11.22 बजे, उरई से 11.45 बजे, काल्पी से 12.27 बजे, पुखराया से 12.52 बजे, कानपुर सेंट्रल से 15.35 बजे, उन्नाव से 16.10 बजे, लखनऊ से 17.35 बजे, बाराबंकी से 18.35 बजे, बुढ़वल से 19.00 बजे, करनैलगंज से 19.32 बजे, गोंडा से 20.20 बजे, मनकापुर से 21.02 बजे, बस्ती से 22.10 बजे, दूसरे दिन गोरखपुर से 00.15 बजे, देवरिया सदर से 01.20 बजे, भटनी से 02.00 बजे, सीवान से 03.10 बजे, छपरा से 04.50 बजे, हाजीपुर से 06.05 बजे तथा शाहपुर पटोरी से 06.47 बजे छूटकर बरौनी 08.00 बजे पहुंचती है।
वापसी यात्रा मे बरौनी से खुलेगी:
वापसी यात्रा में 04138 बरौनी-ग्वालियर द्विसाप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विषेष गाड़ी 05 से 29 अगस्त,,2024 तक प्रत्येक सोमवार एवं वृहस्पतिवार को बरौनी से 09.30 बजे प्रस्थान कर शाहपुर पटोरी से 10.22 बजे, हाजीपुर से 11.30 बजे, छपरा से 13.05 बजे, सीवान से 14.05 बजे, भटनी से 14.50 बजे, देवरिया सदर से 15.30 बजे, गोरखपुर से 17.20 बजे, बस्ती से 18.30 बजे, मनकापुर से 19.15 बजे, गोंडा से 20.40 बजे, करनैलगंज से 21.30 बजे, बुढ़वल से 22.27 बजे, बाराबंकी से 23.30 बजे, दूसरे दिन लखनऊ से 01.10 बजे, उन्नाव से 02.40 बजे, कानपुर सेंट्रल से 03.25 बजे, पुखराया से 04.35 बजे, काल्पी से 04.51 बजे, उरई से 05.18 बजे, ऐट से 05.39 बजे, मोठ से 06.05 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. से 07.50 बजे, दतिया से 08.14 बजे तथा डबरा से 08.42 बजे छूटकर ग्वालियर 10.20 बजे पहुंचती है।
इस ट्रेन में लगा है 18 कोच:
इस गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी के 11, वातानुकूलित कुर्सीयान के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 03 तथा एस.एल.आर./डी. के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जाते हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



