सारण के DM ने नीतीश कुमार को किया निलंबित, मैट्रिक परीक्षा के दौरान क़क्षा से बरामद हुआ चिट-पूर्जा

छपरा। सारण जिलाधिकारी अमन समीर ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2025 के अवसर पर सदर अनुमंडल के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन और नकल-विहीन परीक्षा संचालन की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में हैज़लवुड स्कूल, चंचौरा में एक वीक्षक नीतीश कुमार को परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप में निलंबित कर दिया गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मौना में उनकी ड्यूटी के दौरान परीक्षार्थियों के पास चिट-पुर्जे पाए जाने के कारण जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
इसके अलावा, जिलाधिकारी ने परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी केंद्राधीक्षकों एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा में किसान का बेटा ने रचा इतिहास, डिप्टी जेलर से बने नायब तहसीलदार
क्राइमApril 12, 2026सारण पुलिस ने अपराध की साजिश रच रहे 4 अपराधियों को दबोचा, 41 जिंदा कारतूस बरामद
क्राइमApril 12, 2026जेडीयू MLA पप्पू पांडेय और उनके भाई पर गिरफ्तारी की तलवार, कोर्ट से वारंट जारी
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा के अभिषेक ने रचा इतिहास: हवलदार से इनकम टैक्स विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट बने







