बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परिक्षा का रिजल्ट होगा जारी, अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म

एजुकेशन डेस्क। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के एक लाख 70 हजार से अधिक पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम 20 अक्टूबर तक जारी कर देगा. तीनों श्रेणी के परिणाम को तैयार किया जा रहा है.
इसके पहले फाइनल आंसर की को जारी कर दिया गया है. अब अभ्यर्थियों को रिजल्ट का इंतजार है. सोमवार (16 अक्टूबर) को ही रिजल्ट आना था लेकिन किसी कारण नहीं आ सका. हालांकि सोमवार शाम तक रिजल्ट जारी करने को लेकर काम चलता रहा. अब बड़ा अपडेट आया है.
विभाग से जुड़े अधिकारी जिस तरह से लगे रहे और शाम तक रिजल्ट जारी करने को लेकर जो कोशिश होती रही उसके अनुसार संभावना है कि आज (17 अक्टूबर) उच्च माध्यमिक के पदों पर नियुक्ति के लिए परिणाम जारी कर दिया जाएगा. इसके अलावा 18 अक्टूबर को माध्यमिक शिक्षक अभ्यर्थियों का परिणाम संभावित है तो वहीं अंत में प्राथमिक शिक्षक अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी किया जाएगा.
इस तरह चेक कर सकते हैं शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट
- आपको बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bih.nic.in पर जाना होगा
- इसके बाद BPSC Teacher Recruitment Examination Result पर क्लिक करना होगा
- फिर रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड, कैप्चा आदि डालना होगा
- इसके बाद आप अपना परिणाम देख सकते हैं
Author Profile

Latest entries
करियर – शिक्षाApril 13, 2026Chhapra Rojagar Mela: छपरा में फील्ड ऑफिसर के 60 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका
क्राइमApril 13, 2026सारण में मोबाइल से खुला हथियारों राज, पुलिस ने 2 पिस्टल और 25 कारतूस के साथ 3 अपराधी गिरफ्तार दबोचा
क्राइमApril 13, 2026सारण बालू माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, फर्जी चालान से अवैध खनन का खेल बेनकाब
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा में किसान का बेटा ने रचा इतिहास, डिप्टी जेलर से बने नायब तहसीलदार



