
छपरा। इन दिनों सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती और दोस्ती के बाद प्यार होना आम बात हो गयी है। सोशल मीडिया से प्यार में धोखा मिलने की खबर भी सामने आती रहती है। एक ऐसा हीं मामला सारण जिले से सामने आया है। जहां एक रिल्स क्रिएटर के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। रिल्स क्रिएटर को सोशल मीडिया के जरिए छपरा के एक लड़के से नजदीकियां बढ़ी और यह नजदीकी मिलने-जुलने तक बढ़ गयी। इसके बाद युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। घटना छपरा शहर से सटे भगवान बाजार थाना क्षेत्र के पीएन सिंह कॉलेज के पास की है।
कॉलेज के पीछे ले जाकर किया दुष्कर्म
जहां सुनसान जगह पर लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है। पीड़िता ने बताया कि वह बनियापुर कॉलेज में प्रैक्टिकल की परीक्षा देकर लौट रही थी, तभी ब्रह्मपुर पुल के समीप उसके इंस्टाग्राम का एक दोस्त मिल गया और वह अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसे साथ लेकर पीएन सिंह कॉलेज के पीछे चला गया, जहां उनके द्वारा उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। इस संबंध में पीड़िता ने भगवान बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में कुल चार युवक शामिल है। तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने पीड़ित युवती का मेडिकल जांच के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है।
एफएसएल की टीम ने किया जांच
सारण पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भगवान बाजार थाना अंतर्गत दिनांक 16/01/25 को पीड़िता द्वारा आवेदन देकर सूचित किया गया कि 04 युवकों द्वारा उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। उक्त आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित करवाई करते हुए अभियुक्त ऋषि कुमार, पिता जयप्रकाश शर्मा घर ब्रह्पुर, थाना भगवान बाजार, जिला सारण को गिरफ्तार किया गया है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त एवं पीड़िता पूर्व से परिचित थे एवं सोशल मीडिया (instagram) के जरिए जुड़े हुए थे। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण करा लिया गया है। पीड़िता के दर्ज बयान के आधार पर अग्रतर अनुसंधान की जा रही है। FSL टीम घटनास्थल पर पहुंच कर जांच कर रही है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है एवं अग्रतर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमApril 12, 2026सारण पुलिस ने अपराध की साजिश रच रहे 4 अपराधियों को दबोचा, 41 जिंदा कारतूस बरामद
क्राइमApril 12, 2026जेडीयू MLA पप्पू पांडेय और उनके भाई पर गिरफ्तारी की तलवार, कोर्ट से वारंट जारी
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा के अभिषेक ने रचा इतिहास: हवलदार से इनकम टैक्स विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट बने
करियर – शिक्षाApril 11, 2026BPSC Exam: सारण में 31 केंद्रों पर होगी AEDO की परीक्षा, जैमर-सीसीटीवी से होगी सख्त निगरानी







