राजीव प्रताप रुड़ी बोले- दुनिया में कहीं रात में पोस्टमार्टम नहीं होता, लेकिन मेरे एक कॉल पर DM-SP रात में भी करवाते है

छपरा। सारण जिले के डीएम एवं एसपी साहब को पता है राजीव प्रताप रूडी यहां से फोन आया है तो इसको करना ही उचित होगा उक्त बातें सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी ने शुक्रवार को एनडीए कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहीं सारण सांसद एवं भाजपा उम्मीदवार राजीव प्रताप रूडी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे लोग दिन रात जनता की सेवा में लगे रहते हैं वे हर सुख दुख में सारण की जनता के साथ रहते हैं। देश में रात में कहीं पोस्टमार्टम नहीं होता है लेकिन देश का एकमात्र जिला सारण है जहां रात को भी जनता की सेवा के लिए पोस्टमार्टम करवाया जाता है। क्योंकि कहीं सडक दुर्घटना एवं अन्य कारणों से जो लोग अपने परिजनों को खोते हैं और रात भर अपने का शरीर अस्पताल में रखना कितना दुखदाई होता है।
इस दर्द को समझते हुए सारण जिले में राजीव प्रताप रूड़ी का कन्ट्रोल रूम रात को दो बजे भी डीएम एवं एसपी को फोन करके उठाता है एवं पीड़ित परिवार को राहत दिलाने का प्रयास करता है। सारण के डीएम एवं एसपी भी समझते हैं कि राजीव प्रताप रूड़ी के कंट्रोल रूम से फोन आया है इसको कर देना ही उचित होगा। ये सब राजीव प्रताप रूड़ी की ताकत नहीं है ये सब कार्यकर्ताओं की ताकत का नतीजा है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा के अभिषेक ने रचा इतिहास: हवलदार से इनकम टैक्स विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट बने
करियर – शिक्षाApril 11, 2026BPSC Exam: सारण में 31 केंद्रों पर होगी AEDO की परीक्षा, जैमर-सीसीटीवी से होगी सख्त निगरानी
बिहारApril 11, 2026अब सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, 24 घंटे में मिलेगा डेथ सर्टिफिकेट
Railway UpdateApril 11, 2026अब AI करेगा रेलवे ट्रैक की निगरानी, लगेंगे नए कॉम्पोजिट स्लीपर







