छपरा: सारण के जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में आज जिले में “हर खेत को पानी” अभियान के तहत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य धान की रोपनी के इस महत्वपूर्ण समय में किसानों को सिंचाई की समुचित सुविधा उपलब्ध कराना था।
बैठक में नहर प्रमंडल के सभी कार्यपालक अभियंताओं को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के सभी स्लूइस गेट को क्रियाशील रखें ताकि जल आपूर्ति में कोई बाधा न हो।
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से ध्यान दिलाया कि सारण नहर में पानी की कमी को लेकर कहाँ-कहाँ समस्या उत्पन्न हो रही है, इसकी स्पष्ट जानकारी दी जाए। साथ ही यह भी बताया जाए कि सिवान एवं गोपालगंज जिलों से किस प्रकार के समन्वय की आवश्यकता है।
उन्होंने निर्देश दिया कि संबंधित अधिकारी आज ही पत्र के माध्यम से विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि वे स्वयं सिवान और गोपालगंज के जिलाधिकारियों से सीधे समन्वय स्थापित कर आवश्यक कदम उठा सकें।
जिलाधिकारी ने कहा, “हमारा हरसंभव प्रयास है कि इस समय किसानों को धान की रोपनी के लिए नहर के माध्यम से भरपूर सिंचाई सुविधा मिले। कृषि उत्पादन बढ़ाने और किसान हित में किसी भी स्तर पर कोताही नहीं बरती जाएगी।”
इस महत्वपूर्ण बैठक में अपर समाहर्ता, जिला कृषि पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता – सारण नहर प्रमंडल (छपरा, एकमा, मढ़ौरा) तथा बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल के अधिकारी सहित अन्य तकनीकी पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी



