छपरा
सारण पुलिस ने लूट के महज ₹500 के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

छपरा। सारण के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव मंगल के निर्देश पर जिले में अपराधी घटनाओं पर लगाम लगाने तथा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सारण पुलिस ने नयागांव थाना क्षेत्र के बाजितपुर फोर लाइन के पास हुई लूट कांड का सफल उद्वेदन किया है।
फोर लाइन के पास दो मोटरसाइकिल पर सवार 3 अपराधियों के द्वारा एक व्यक्ति से एक मोबाइल और कुछ रुपए लूट ली गई थी। इस संबंध में नयागांव थाने में प्राथमिक दर्ज कराई गई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए सारण पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।
जिसके पास से लूट की मोबाइल और महज ₹500 बरामद किया गया है। गिरफ्तार युवक सोनपुर थाना क्षेत्र के नौडीहा निवासी सोहन राय का पुत्र नीतीश कुमार बताया गया है। इस घटना में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



