
छपरा। शौच कर लौट रही एक युवती से उसके ही गांव का एक युवक रेप किया।फिर उस घटना की वीडियो बना लिया।उसी वीडियो के सहारे युवती को ब्लैक मेल कर डेढ़ वर्षो तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।
इसी दौरान जब युवती गर्भवती हो गई तो युवक ने शादी का प्रलोभन देकर उसका गर्भपात करवा दिया।फिर जब युवती अपने भाई के साथ 20 सितंबर 2023 को युवक के घर शादी का प्रस्ताव लेकर गई।तो आरोपी युवक के घर वाले आग बबूला हो गए।और युवती के साथ मारपीट करने लगे।
घटना तरैया थाना क्षेत्र के माधोपुर पंचायत के एक गांव की है।इस संबंध में पीड़िता ने आरोपी युवक सहित चार लोगो के विरुद्ध मंगलवार को तरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।पीड़िता ने पुलिस को बताया की दो वर्ष पूर्व जब वह शौच से घर लौट रही थी।तभी आरोपी द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था।
उसके बाद से लगातार शारीरिक शोषण किया।जिसके दौरान मैं गर्भवती भी हो गई।तब शादी का प्रलोभन देकर गर्भपात करवा दिया और अब शादी करने से इंकार कर दिया है।आरोपी के इस इस कुकृत्य ने उसके परिजन भी उसका साथ दे रहे है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 1, 2026छपरागंडक का कहर: सारण के 7 प्रखंडों में 25 पंचायत और 102 गांव प्रभावित, 15,400 लोग सुरक्षित निकाले गए
- October 1, 2026छपराHelicopter Air Dropping: सारण के पानापुर में हवाई राहत अभियान, हेलीकॉप्टर से गिराए गए राशन के पैकेट
- September 30, 2026बिहारबिहार में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए विशेष हाईड्रोजन नीति तैयार, 30 एजेंडों पर लगी मुहर
- September 30, 2026बिहारबिहार में हाईवे पर पेट्रोलिंग दुरुस्त कर दुर्घटना कम करने की कवायद, मृत्यु दर 50 फीसदी तक कम करने का लक्ष्य



