
पटना। बिहार सरकार के कर्मचारियों ने मंगलवार को अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक कर दिया है। इस सूची में राज्य के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और डीजीपी विनय कुमार की संपत्ति भी सामने आई है। आंकड़ों के अनुसार मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, डीजीपी से अधिक संपन्न बताए जा रहे हैं, वहीं उनकी पत्नी के पास उनसे भी ज्यादा संपत्ति दर्ज की गई है।
बैंक बैलेंस और नकद राशि
प्रत्यय अमृत के पास दो बैंक खातों में कुल मिलाकर करीब 5.46 लाख रुपये जमा हैं, जिसमें एसबीआई में 5.04 लाख और एचडीएफसी बैंक में 41 हजार 408 रुपये शामिल हैं। उनके पास नगद 15,400 रुपये हैं, जबकि उनकी पत्नी के पास 10,408 रुपये नकद मौजूद हैं।
पत्नी की संपत्ति का विवरण
पत्नी की संपत्ति की बात करें तो उनके एसबीआई खाते में 5.70 लाख रुपये, एसबीआई पीएफ में 22.81 लाख रुपये, पीएनबी में 1.33 लाख रुपये और एसबीआई पीपीएफ खाते में करीब 3.15 करोड़ रुपये जमा हैं। इसके अलावा उनके पास 3.15 लाख रुपये के म्यूचुअल बॉन्ड भी हैं।
सोना-चांदी और अन्य संपत्ति
सोना-चांदी के मामले में भी पत्नी उनसे काफी आगे हैं। प्रत्यय अमृत के पास 20 ग्राम सोना है, जबकि उनकी पत्नी के पास करीब 970 ग्राम सोना और 3 किलोग्राम चांदी है। घरेलू सामान में टीवी, फ्रिज, सोफा सेट, डाइनिंग टेबल, दो बेड, तीन एसी, एक लैपटॉप और घड़ियां शामिल हैं। पत्नी के पास भी एक लैपटॉप, घड़ी और उपहार में मिले 20 ग्राम सोना व 500 ग्राम चांदी के साथ 3.42 लाख रुपये का चेक गिफ्ट दर्ज है।
अचल संपत्ति का विवरण
अचल संपत्ति में उनके नाम मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में 1.2 कट्टा 14 धूर जमीन है, जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा गुरुग्राम में 1500 वर्ग फीट का एक फ्लैट है, जिसकी कीमत 16.79 लाख रुपये आंकी गई है।
कर्ज और आयकर विवरण
हालांकि, मुख्य सचिव पर 79 लाख 76 हजार रुपये का एजुकेशन लोन भी है, जो उन्होंने बच्चे की पढ़ाई के लिए लिया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में उन्होंने 9.48 लाख रुपये आयकर के रूप में जमा किया है।
Author Profile

- अंकिता कुमारी पत्रकारिता की छात्रा हैं। वर्तमान में वह संजीवनी समाचार डॉट कॉम के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं और समाचार लेखन व फील्ड रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।
Latest entries
पटनाApril 11, 2026UP में भी बेतिया राज संपत्तियों पर सख्त नियंत्रण, नई नियमावली से विवाद निपटान होगा आसान
पटनाApril 11, 2026बिहार के 38 जिलों में 26,031 जेब्रा क्रॉसिंग का निर्माण, ग्रामीण सड़कों पर बढ़ी सुरक्षा
छपराApril 10, 2026सारण की बेटी धन्नु कुमारी बनीं ऑफिस सुपरिटेंडेंट, SSC CGL में लहराया परचम
Railway UpdateApril 8, 2026Train Ticket Checking: छपरा-सीवान रेलखंड पर टिकट चेकिंग अभियान में बिना टिकट 103 यात्री पकड़े गए







