सारण में थाना में डांसरों के साथ शराब पार्टी कर रहें थे पुलिसकर्मी, SHO समेत 3 गिरफ्तार

छपरा : मशरक उत्पाद थाना के परिसर में डांस पार्टी और शराब सेवन का मामला सामने आया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रविवार की रात छापेमारी कर थाना परिसर से 5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की।
इस दौरान तीन पुलिसकर्मियों को हिरासत में लिया गया, जिनमें थानाध्यक्ष सुनील कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक कुंदन कुमार और सिपाही संतोष कुमार शामिल हैं।
शराब पीने की पुष्टि
छापेमारी के बाद पुलिस ने हिरासत में लिए गए कर्मियों का वैज्ञानिक परीक्षण करवाया, जिसमें कुंदन कुमार और संतोष कुमार के शराब पीने की पुष्टि हुई है। घटना के संबंध में मशरक थाना में कांड संख्या-21/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पूर्व में भी होती थीं ऐसी पार्टियां
सूत्रों के अनुसार, थाना परिसर में पहले भी नर्तकियों को बुलाकर डांस और शराब पार्टियां आयोजित की जाती थीं। पुलिस के अनुसार, यह घटना एक गंभीर उल्लंघन है और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सारण पुलिस की सख्ती:
सारण जिला पुलिस ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अवैध गतिविधियों में शामिल अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का आश्वासन दिया है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे ऐसे मामलों की जानकारी दें ताकि दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।
सारण पुलिस ने यह भी कहा है कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमFebruary 25, 2026Saran News: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले दो अभियुक्तों को 4-4 साल की सजा व 2-2 लाख जुर्माना
छपराFebruary 25, 2026छपरा में बनेगा आधुनिक विरासत केंद्र, पुरातात्विक स्थलों के विकास की कार्ययोजना तैयार
करियर – शिक्षाFebruary 24, 2026Teacher Requirements: छपरा के AND पब्लिक स्कूल में विभिन्न पदों पर बहाली, 1 मार्च को होगी भर्ती प्रक्रिया
क्राइमFebruary 22, 2026Crime News Saran: सारण में वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या, भतीजे के हत्याकांड का था गवाह







