शतरंज खेलना एवं सीखना एक तपस्या है: एएसपी

31 वीं जिला शतरंज प्रतियोगिता हुआ प्रारम्भ
छपरा। छपरा जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में स्थानीय गुरुकुल पब्लिक स्कूल में आयोजित 31वीं जिला शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन छपरा के ए. एस. पी. डॉ राकेश कुमार ने शतरंज खिलाड़ियों के साथ शतरंज खेलकर किया । इस अवसर पर डॉ राकेश ने कहा कि खेल एक तपस्या है, अतः पूरे मनोयोग से खेलना चाहिए । हार-जीत का बिल्कुल परवाह न करते हुए हमेशा सीखने की प्रवृत्ति होनी चाहिए ।
इस अवसर पर जिला शतरंज संघ के कोशाध्यक्ष एवं रिबेल के प्रबंध निदेशक विक्की आनंद ने खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया । उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता गुरुकुल के निदेशक डॉ संजीव कुमार सिंह ने किया जबकि मंच संचालन डॉ. मनोज कुमार वर्मा संकल्प ने किया । इस अवसर पर वरिष्ठ शतरंज प्रशिक्षक उपेंद्र कुमार सिन्हा, नेशनल आर्बिटर कुमार शुभम एवं आदित्य नंदन ने अपना सक्रिय योगदान दिया ।
मुख्य निर्णायक राष्ट्रीय निर्णायक सनी कुमार सिंह के अनुसार मुख्य परिणाम इस प्रकार रहे..
मोहित कुमार सोनी (2) ने दिव्यांशु वर्मा (1) को,
जैफ हुसैन (2) ने प्रेम कुमार (1) को, शिवम आनन्द (2) ने रोहन राज (1) को, शुभंकर (2) ने मानस (1) को, आदित्य प्रताप (2) ने रुद्रांश (1) को, सान्या वर्मा (2) ने अलराजी हुसैन (1) को, अमर (2) ने रोहित (1) को, अम्बर (2) ने सनी कुमार (1) को, श्रेया संकल्प (2) ने अमित कुमार (1) को, रविन्द्र(2) ने आदित्य (1) को तथा अथर्व (2) ,ने सूरज कुमार (1) को हराया ।
संघ के सचिव डॉ मनोज कुमार वर्मा संकल्प ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन रविवार को अपराह्न 1:30 बजे होगा । इस प्रतियोगिता से चयनित प्रथम चार खिलाड़ी राज्य शतरंज प्रतियोगिता में सारण का प्रतिनिधित्व करेंगे ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 30, 2026सारण में सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों की अब खैर नहीं, निगरानी के लिए बनेगी पेट्रोलिंग टीम
छपराMay 30, 2026एक वोट ने बदल दिया खेल! कांटे की टक्कर में जीते विकास सिंह, पप्पू और दिनेश
छपराMay 30, 2026सारण-सीवान को जोड़ने वाले ताजपुर पुल का NIT पटना की टीम करेगी जांच
बिहारMay 30, 2026NFHS-6 Survey Report: बिहार में ‘डबल हेल्थ संकट’! गांव में कुपोषण, शहरों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा







