Pension life certificate: 31 मार्च आखिरी मौका! जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया तो रुक सकती है पेंशन
अबतक 85 लाख 52 हजार से अधिक पेंशनधारियों ने कराया जीवन प्रमाणीकरण

Bihar Pension life certificate: सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के पेंशनधारियों के लिए 31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण करा लेने की अपील की गई है। समाज समाज कल्याण विभाग (सामाजिक सुरक्षा निदेशालय) ने सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं (जैसे वृद्धजन पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि) के लाभार्थियों से अपील की है कि वे 31 मार्च तक अपना जीवन प्रमाणीकरण अनिवार्य रूप से पूरा करा लें।
बंद हो जायेगी पेंशन की राशि
प्रमाणीकरण की समय-सीमा पूरी होने के बाद सिर्फ उन्हीं पेंशनधारियों को पेंशन का भुगतान जारी रहेगा, जिन्होंने निर्धारित समय में अपना जीवन प्रमाणीकरण करा लिया है। यदि कोई लाभार्थी इस अवधि में प्रमाणीकरण नहीं कराते हैं, तो अप्रैल से उसकी पेंशन बाधित हो सकती है।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पेंशन डेटाबेस को अपडेट करना तथा मृत लाभार्थियों की पहचान कर पेंशन वितरण व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं सही बनाना है। अब तक 85 लाख 52 हजार से अधिक पेंशनधारियों ने अपना जीवन प्रमाणीकरण पूरा कर लिया है।
कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) या वसुधा केंद्र पर सुविधा उपलब्ध
इसके लिए पेंशनधारी अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) या वसुधा केंद्र पर जाकर इसे करवा सकते हैं। अति वृद्ध एवं दिव्यांग पेंशनधारियों के मामले में यदि फिंगरप्रिंट से प्रमाणीकरण संभव न हो तो आईरिस स्कैन के माध्यम से आसानी से जीवन प्रमाणीकरण करने की योजना है।
जिन लाभार्थियों का बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण नहीं हो पा रहा है, उनके लिए भौतिक सत्यापन की भी व्यवस्था की गई है। ऐसे पेंशनधारी अपने प्रखंड कार्यालय, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग से संपर्क कर सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर 1800-345-6262 पर फोन करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026छपराSaran Flood Alert: सारण में बाढ़ का खतरा बढ़ा, डीएम का बड़ा अलर्ट- अधिकारी छोड़ नहीं सकेंगे मुख्यालय
- August 26, 2026छपरासारण में बाढ़ का अलर्ट: 40 किलोमीटर तटबंध का DM-SSP ने किया निरीक्षण
- August 26, 2026छपराChhapra News: पुल की रेलिंग पर बैठना पड़ा भारी, सारण में नदी में गिरने से युवक की मौत
- August 26, 2026छपराfolk singer Shekhar Suman: छपरा के प्रसिद्ध लोक गायक शेखर सुमन ने नदी में कूदकर दी जान, तलाश में जुटी एसडीआरएफ



