सारण के 6 ताईक्वांडो खिलाड़ी तमिलनाडु में दिखाएंगे अपनी प्रतिभा, नेशनल मैच में होंगे शामिल

छपरा। सारण जिला ताईक्वांडो संघ के 6 खिलाड़ी छपरा से तमिलनाडु के लिए रवाना हुए। हरी झंडी दिखाकर छपरा के उप महापौर रागनी कुमारी, वॉलीबॉल के बिहार पुलिस प्रशिक्षक प्रमोद सिंह स्वामी विवेकानंद ताइक्वांडो क्लब के अध्यक्ष मनोज कुमार सचिव डॉ० सूर्यमोहन यादव ने संयुक्त रूप से रवाना किया । टीम में स्वामी विवेकानंद ताईक्वांडो क्लब महम्मदपुर रिविलगंज के सब जूनियर खिलाड़ी शिवम कुमार,भारती कुमारी,शिवा कुमार शर्मा,सुंदरम पासवान,श्रवण कुमार और छपरा से चैतन्य कुमार सामिल है ।
यह टीम बिहार ताईक्वांडो टीम में शामिल है जिसमे बिहार टीम के कोच विवेक कुमार के देख- रेख में आगामी 19- 21 जनवरी 2023 को तमिलनाडु में राष्ट्रीय मैच खेलेगी । इनके चयन से पूरे जिले के लोगो ने शुभकामनाएं दिया है जिसमे स्वामी विवेकानंद ताईक्वांडो क्लब के अध्यक्ष मनोज कुमार,सचिव डॉ० सूर्यमोहन यादव,टीम मैनेजर सचिन कुमार,उपाध्यक्ष ई० आर्यन राज बिट्टू, रिविलगंज नगर पंचायत के निर्वाचित चेयर मैन पति सोनू यादव,जितेंद्र कुमार, सुरेश कुमार रजक, डॉ० चरण दास, टीम कोच अभिषेक शर्मा, ज्योति सिंह इत्यादि ने शुभकामनाएं दिया है । खिलाड़ियों को रवाना करते समय मुख्य रूप से मनोज कुमार, डॉ० सूर्यमोहन यादव,सचिन कुमार अभिषेक शर्मा,आलोक कुमार,ऋषि कुमार इत्यादि मौजूद थे ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 27, 2026Chhapra Solar Mela: अपने घर के छत पर लगाइए सोलर, जिंदगी भर पाइए मुफ्त बिजली!
करियर – शिक्षाMay 27, 2026बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का सपना हुआ पूरा
क़ृषिMay 27, 2026डिजिटल प्लेटफार्मों पर नकली एवं अपंजीकृत कीटनाशकों की बिक्री पर कृषि विभाग सख्त
क्राइमMay 27, 2026सारण पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: 24 घंटे में 51 अपराधी सलाखों के पीछे भेजे गए







