छपरा में परिवहन विभाग ने वाहन जाँच के लिए ESI का स्थान किया निर्धारित, अवैध वसूली पर होगी कार्रवाई

छपरा: जिला परिवहन कार्यालय में पदस्थापित नव नियुक्त प्रवर्तन अवर निरीक्षकों के ड्यूटी समय और स्थान को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। जिला परिवहन पदाधिकारी कमर आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रवर्तन अवर निरीक्षकों की ड्यूटी के बारे में नया आदेश जारी किया गया है।
इस आदेश के तहत प्रवर्तन अवर निरीक्षक मनु महर्षि, स्नेहा कुमारी और राजलक्ष्मी वर्मा को उनके सिपाही दल के साथ मेथवलिया चौक और मठिया मोड़ पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक तैनात किया गया है। वहीं, अनीश कुमार और पुष्पांजलि को ब्रह्मपुर चौक और श्याम चक पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ड्यूटी में लगाया गया है।
इसके साथ ही, जिला परिवहन पदाधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि कोई भी व्यक्ति बिना वर्दी के या बिना प्रशासनिक आदेश के किसी अन्य स्थान पर वाहन जांच करता हुआ पाया गया, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि अगर किसी को शक हो कि बिना वर्दी वाले व्यक्ति अवैध रूप से वाहन जांच कर रहे हैं और उगाही की कोशिश कर रहे हैं, तो वे वीडियो या फोटो बनाकर 6202751123 पर भेज सकते हैं।
इस पहल से यातायात नियमों के उल्लंघन को नियंत्रित करने और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जाएगा।सूचना के अनुसार परिवहन विभाग के ज्यादातर ESI द्वारा प्राइवेट नंबर वाहन से घूम-घूमकर गिट्टी लदी हाइवा ट्रक को जाँच के नाम पर रोका जाता है और अवैध वसूली की जाती है. रिविलगंज, मांझी, कोपा, जलालपुर एकमा में इन दिनों कुछ ESI के द्वारा गिट्टी लदी हाइवा चालकों से जाँच के नामपर खूब वसूली हो रहीं है। कई बार इसकी शिकायत जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से भी की गयी है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप
- October 22, 2026बिहारपटना में Blinkit वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, 2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक
- October 22, 2026छपरासारण DM के आदेश पर भी नहीं हटा अतिक्रमण, पांच साल से जलजमाव झेल रहा मांझी
- October 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: रांची तक पहुंची सारण पुलिस, मोबाइल चोरीकांड का खुलासा; 134 मोबाइल और 114 आभूषण बरामद



