Chhapra News: सारण में सब-इंस्पेक्टर ने 2 लाख रूपये लेकर थाने से सट्टेबाज को छोड़ा, SSP ने SI और चौकीदार को किया निलंबित
दिघवारा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक और चौकीदार निलंबित

छपरा। सारण जिले में पुलिस महकमे में अनुशासन कायम रखने और भ्रष्ट आचरण पर रोक लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष लगातार सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। इसी क्रम में दिघवारा थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक टिंकु कुमार और चौकीदार गणेश कुमार पासवान को भ्रष्ट आचरण और कर्तव्य में घोर लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
Chhapra News: सारण SSP ने की बड़ी कार्रवाई, कर्तव्यहीनता के आरोप में भेल्दी SHO को किया सस्पेंड |
क्या है मामला?
दिघवारा थाना क्षेत्र के बंटी कुमार गुप्ता नामक एक व्यक्ति को सट्टेबाजी और जुए के आरोप में गिरफ्तार कर थाना लाया गया था। आरोप है कि पुलिस अवर निरीक्षक टिंकु कुमार ने 2 लाख रुपये की अवैध राशि लेकर उसे बिना केस दर्ज किए पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया। घटना की पुष्टि CCTV फुटेज और वायरल व्हाट्सएप मैसेज/ऑडियो/वीडियो क्लिप से हुई, जिसमें 13 जून की रात 01:49 बजे बंटी को थाना लाया गया लेकिन 04:01 बजे बिना किसी सनहा/प्राथमिकी दर्ज किए छोड़ दिया गया थाना की दैनिक डायरी में भी इस संबंध में कोई उल्लेख नहीं किया गया, जो स्वयं में पुलिस प्रक्रिया की अनदेखी और संदेहास्पद कार्यप्रणाली का संकेत है।
Saran News: सारण SSP ने की मांझी और भेल्दी थाना में नये थानेदारों की पोस्टिंग |
अवैध बालू परिवहन में भी संलिप्तता
जाँच में यह भी सामने आया कि टिंकु कुमार और चौकीदार गणेश पासवान अवैध बालू ढुलाई में भी शामिल थे। वायरल वीडियो में बालू लदे ट्रैक्टर को पुलिस द्वारा पकड़े जाने की पुष्टि हुई है। चौकीदार ने स्वीकार किया कि उसने बालू कारोबारी से अवर निरीक्षक की बातचीत कराई थी।
निलंबन और विभागीय कार्रवाई
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सोनपुर द्वारा प्रस्तुत जाँच प्रतिवेदन के आधार पर एसएसपी ने दोनों को गंभीर लापरवाही, अनुशासनहीनता, तथा भ्रष्ट आचरण के आरोप में तत्काल निलंबित कर दिया। दोनों से पांच दिनों के भीतर स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। साथ ही, विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
एसएसपी की चेतावनी
| “गलत कार्य करने वाले किसी भी पुलिसकर्मी को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, ईमानदारी और उत्कृष्टता से कार्य करने वाले अधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा।” उन्होंने जनता से भी अपील की है कि यदि किसी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार की जानकारी हो, तो पुलिस को अवश्य सूचित करें। डॉ. कुमार आशीष, एसएसपी सारण |
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



