बेटी की होने वाली थी शादी, आग लगने से सब कुछ हो गया खत्म, कड़ी धूप में खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

छपरा। रिविलगंज नगर पंचायत क्षेत्र के दलित बस्ती वार्ड नंबर 10 में शुक्रवार की देर रात्रि दो- ढाई बजे आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी। लोगों ने तुरंत आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग तब बुझी जब सब कुछ जल गया। आग लगी की घटना में बहादुर प्रसाद, जेलर कुमार, राज कुमार एवं अनिता देवी पति स्व प्रेम कुमार के घरों में रखे नगदी, कपड़ा, पलंग, बिछावन, बर्तन, आभूषण, साइकिल आदि सहित 25-30 मुर्गी जल गयी।
रिविलगंज नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मुकेश कुमार यादव उर्फ सोनू ने पहुंच कर चावल, अट्टा, तिरपाल इत्यादि समान उपलब्ध कराया। इसके साथ ही घटना के सुचना मिलते ही धर्मेन्द्र सिंह मुन्ना समाजसेवी सह अध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा सभी अग्नि पीड़ित परिवारों से मिलकर हालचाल लिया फिर आटा, चावल, दाल, तेल, मशाला, तिरपाल सब्जी आदि समाग्री उपलब्ध कराया गया। समाजसेवी ने आगे भी हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया गया।
पीड़ित परिवार का मुख्य पेशा सिलवट-लोढ़ा बनाकर बेचना है।
अग्नि पीड़ित परिवार गरीब- मजदूर कजर जाति से आते हैं। उनका मुख्य पेशा पत्थर के सिलवट-लोढ़ा बनाकर बेचना है उसी से उनका घर चलता है। पीड़ित परिवार का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत घर पास हुआ है। दो किस्त अभी तक प्राप्त हुआ है। लेकिन तीसरा किस्त नहीं मिलने के कारण घर का निर्माण कार्य अधुरा है। जिसके कारण झोपड़ीनूमा घर में ही रहना पड़ता है। पीड़ित परिवार का कहना है कि आवास योजना के लाभ के लिए पूर्व पार्षद को घुस भी देना पड़ा। लेकिन अभी तक तिसरा किस्त नहीं मिलने के कारण घर नहीं बना है। पीड़ित अनिता देवी की लड़की की शादी जून महिने में होने वाली है। लेकिन आगलगी की घटना ने शादी की सारी खुशियों को पल में जला कर राख कर दिया। घर सहित सभी समान आग के आगोश में समा जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता एवं समाजिक कार्यकर्ताओं से सहयोग की उम्मीदम बची है। समाजसेवी धर्मेन्द्र सिंह मुन्ना ने कहा कि बेटी-बहन की शादी में हर संभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने सीओ तथा स्थानीय थाना को सूचित कर अग्नि पीड़ित परिवारों को आवश्यक सुविधा एवं संसाधन मुहैय्या कराने की मांग की है। मौके पर उपस्थित वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मनोज कुमार चौधरी ने उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप
- October 22, 2026बिहारपटना में Blinkit वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, 2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक
- October 22, 2026छपरासारण DM के आदेश पर भी नहीं हटा अतिक्रमण, पांच साल से जलजमाव झेल रहा मांझी
- October 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: रांची तक पहुंची सारण पुलिस, मोबाइल चोरीकांड का खुलासा; 134 मोबाइल और 114 आभूषण बरामद



