BSNL Q-5G: बीएसएनएल 5G का हो गया नामकरण, जानिए कब लांच होगी हाईस्पीड इंटरनेट सर्विस
5G नेटवर्क बदलेगा बीएसएनएल के हालात?

टेक डेस्क। BSNL 5G का सभी को बेसब्री से इंतजार है और बताया जा रहा है कि इसे जल्द लॉन्च किया जाएगा। इस दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए BSNL ने अपने 5G के नाम की घोषणा कर दी है। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने आगामी 5G नेटवर्क को एक नया और शक्तिशाली नाम दिया है – BSNL Q-5G, जिसका पूरा नाम है Quantum 5G. इस नई पहचान को ‘Powered by your Voice’ यानी “आपकी आवाज़ से प्रेरित” टैगलाइन के साथ पेश किया गया है।
इस ऐतिहासिक नामकरण के पीछे ग्राहकों और आम लोगों की भागीदारी को सराहा गया है। बीएसएनएल ने कहा, “आपके अविश्वसनीय समर्थन और उत्साहपूर्ण भागीदारी के लिए आप में से हर एक को एक बड़ा धन्यवाद। आपकी वजह से, अब हमारे पास एक ऐसा नाम है जो बीएसएनएल के 5जी नेटवर्क की शक्ति, गति और भविष्य को दर्शाता है।”
Vivo T4 Ultra लॉन्च: 12GB RAM + 512GB स्टोरेज और 5500mAh की बैटरी के साथ Samsung की बैंड बजाने आया Vivo का प्रीमियम मिड रेंज स्मार्टफोन, दमदार फीचर्स के साथ
Q-5G का मतलब क्या है?
Q का अर्थ है Quantum, जो न सिर्फ तकनीकी प्रगति का प्रतीक है बल्कि आने वाले समय की गती, सुरक्षा और इनोवेशन को भी दर्शाता है। बीएसएनएल का यह 5G नेटवर्क “By The People, For The Future” की सोच पर आधारित है।
यूजर्स से सीधा जुड़ाव
BSNL ने इस नाम को चुनने के लिए आम जनता से सुझाव मांगे थे। इस भागीदारी ने इस पहल को और भी खास बना दिया, जिससे यह सिर्फ एक तकनीकी कदम नहीं, बल्कि देश की जनता के साथ मिलकर उठाया गया ऐतिहासिक कदम बन गया।
TRAI की ड्राइव टेस्ट रिपोर्ट जारी: कॉल ड्रॉप में सुधार, वाराणसी में नेटवर्क शानदार, दिल्ली-बिहार की सेवाएं औंधे मुंह गिरीं
कई लोगों को है इंतजार
बता दें कि पिछले साल जुलाई में प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों के अपने मोबाइल रिचार्ज प्लान काफी महंगे कर दिए थे। इसके बाद से बड़ी संख्या में लोग BSNL में अपना नंबर पोर्ट करवाने लगे थे। इसका नतीजा यह रहा कि BSNL लगातार दो तिमाही में प्रॉफिट दर्ज करने में कामियाब रहा है। हालांकि अभी भी BSNL के नेटवर्क को लेकर लोगों को काफी शिकायतें थी, जो कि BSNL अपने 4G और जल्द आने वाले 5G नेटवर्क की मदद से दूर करने की कोशिश करेगा।
5G नेटवर्क बदलेगा बीएसएनएल के हालात?
पिछले दिनों ‘द न्यू इंडियन एक्सप्रेस’ से बातचीत में संचार राज्य मंत्री पेम्मासानी चंद्रशेखर ने BSNL के 1 लाख टावर लगाने की बात कही थी। उन्होंने बताया थी कि सरकारी कंपनी का मकसद अपनी 4G सेवाओं को और बेहतर बनाना है। मंत्री ने बताया था कि बीएसएनएल की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए 5जी सेवाओं को रोलआउट करने की तैयारी की जा रही है। ध्यान देने वाली बात है कि कंपनी की 4जी सेवाएं पूरी तरह से स्वदेशी सिस्टम पर बेस्ड हैं। हालांकि और 1 लाख टावरों के लिए अभी कैबिनेट से मंजूरी मिलने का इंतजार है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमApril 16, 2026Saran Crime News: सारण में नशेड़ी युवक ने डंडे से पीट-पीटकर वृद्ध को मार डाला
छपराApril 16, 2026सारण में एलपीजी गैस की कोई किल्लत नहीं, होम डिलीवरी अनिवार्य: डीएम
छपराApril 16, 2026PM Surya Ghar Yojana: अब अपने छत पर सोलर लगाइए, सालों तक बिजली बिल से छुटकारा पाइए
करियर – शिक्षाApril 16, 2026CBSE 10th Result: एएनडी पब्लिक स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट, आरुषि गौतम 97% के साथ बनी टॉपर







