
छपरा। जिले में संगठित अपराध, नशा कारोबार और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सारण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस उपमहानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध मादक पदार्थ, हथियार तस्करी और छिनतई से जुड़े गिरोह के विरुद्ध त्वरित छापेमारी कर पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकद राशि, अवैध हथियार, शराब और चोरी/छीने गए मोबाइल बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, 6 जनवरी 2026 की संध्या नगर थाना क्षेत्र में गश्ती एवं छापेमारी के दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम दहियावा दरगाह में कुछ लोग संगठित रूप से स्मैक और अवैध शराब का धंधा कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि होते ही जिले में कार्यरत नशा विनाशक टीम एवं नगर थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से त्वरित कार्रवाई करते हुए चिन्हित स्थल पर विधिवत छापेमारी की गई।
5 लाख नगद और 38 मोबाइल फोन बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस बल को देखकर मौके पर मौजूद कुछ लोग भागने लगे। इसी क्रम में पुलिस ने लखन राय नामक एक अभियुक्त को पकड़ लिया, जबकि अन्य आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। पकड़े गए अभियुक्त से पूछताछ एवं उसकी निशानदेही पर अन्य अभियुक्तों के घरों में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने 5.09 लाख रुपये नकद, अवैध शराब, धारदार हथियार, एक देशी कट्टा, एक तलवार, तथा बड़ी संख्या में चोरी एवं छीने गए मोबाइल फोन, स्मार्ट घड़ियां और ईयरबड्स बरामद किए।
पूछताछ में स्वीकार की अपनी संलिप्तता
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त लखन राय ने स्वीकार किया कि वह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर संगठित रूप से स्मैक, अवैध शराब और हथियारों की तस्करी, साथ ही मोबाइल छिनतई और चोरी जैसे अपराधों में संलिप्त रहा है। अभियुक्त ने यह भी स्वीकार किया कि गिरोह क्षेत्र में भय का माहौल बनाकर रंगदारी वसूली का कार्य करता था।
बरामद सभी सामानों को विधिवत जप्त करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या-20/26 दर्ज कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सारण पुलिस संगठित अपराध, नशा कारोबार और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है और ऐसे तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
लखन राय, पिता–राजेन्द्र राय
सा०–दहियावा दरगाह, थाना–नगर, जिला–सारण
जप्त/बरामद सामान:
- नगद राशि – ₹5.09 लाख
- चाकू – 04
- कलाई घड़ी – 04
- ईयरबड्स – 15
- मोबाइल फोन – 38
- विदेशी शराब – 930 एमएल
- देशी शराब – 10 लीटर
- तलवार – 01
- देशी कट्टा – 01
छापेमारी टीम में शामिल:
- थानाध्यक्ष, नगर थाना एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी
- जिला स्तरीय नशा विनाशक टीम
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 13, 2026Chhapra Rojagar Mela: छपरा में फील्ड ऑफिसर के 60 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका
क्राइमApril 13, 2026सारण में मोबाइल से खुला हथियारों राज, पुलिस ने 2 पिस्टल और 25 कारतूस के साथ 3 अपराधी गिरफ्तार दबोचा
क्राइमApril 13, 2026सारण बालू माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, फर्जी चालान से अवैध खनन का खेल बेनकाब
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा में किसान का बेटा ने रचा इतिहास, डिप्टी जेलर से बने नायब तहसीलदार







