अब छपरा से लखनऊ तक बनेगी तीसरी रेल लाइन, ट्रेनें सरपट दौड़ेंगी

छपरा। अब छपरा से लखनऊ तक तीसरी लाइन बनाई जाएगी। खलीलाबाद-बैतालपुर तक बनने वाली इस नई लाइन को विस्तार दिया गया है। रेल प्रशासन ने पूरी कार्ययोजना तैयार कर ली है। चुनाव बाद शेष रेलखंडों पर काम शुरू होगा। नई लाइन बन जाने से सिग्नल व प्लेटफॉर्म खाली होने के इंतजार का झंझट खत्म हो जाएगा। ट्रेनें सरपट दौड़ेंगी और समय की बचत होगी।
वर्तमान में छपरा से लखनऊ तक तीन जगहों पर काम चल रहा है। छपरा से छपरा कचहरी तक तीसरी लाइन का निर्माण पूरा हो चुका है। गोरखपुर में कुसम्ही से डोमिनगढ़ तक प्रथम चरण में काम चल रहा है। इसे विस्तार देते हुए खलीलाबाद से बैतालपुर तक 85 किमी लंबी लाइन की स्वीकृति दी जा चुकी है। डोमिनगढ़ से खलीलाबाद तक 30 किलोमीटर तीसरी लाइन के लिए सर्वे कराकर डीपीआर बन चुका है, जिसे मंजूरी के लिए रेलवे बोर्ड को भेजा गया है।
इसी तरह कुसम्ही से बैतालपुर करीब 30 किमी लंबी तीसरी लाइन का भी लिडार सर्वे कराकर डीपीआर भेजा चुका है। इसी प्रकार गोंड़ा-बुढवल 65 किमी तीसरी लाइन का काम तेजी से चल रहा है। अब रेल प्रशासन ने 537 किमी छपरा से लखनऊ के बीच रेल लाइन में बचे रेल खंड पर तीसरी लाइन तैयार करने की कार्ययोजना तैयार कर ली है।
डीपीआर तैयार करने के लिए लिडार सर्वे कराया जाएगा। इस कार्य के अंतर्गत रेलवे स्टेशन के यार्ड में कार्य कई शिफ्ट में कराए जाएंगे, ताकि ट्रेनों को चलाने में कोई दिक्कत न आए।
ट्रेन परिचालन को सुगम बनाने के लिए इससे संबंधित इंफ्रास्ट्रक्चर का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है। इससे ट्रेनों के संचलन में सहूलियत मिलेगी।
– पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ, एनईआर
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 8, 2026Astronomy Lab: प्राइवेट स्कूलों पर भारी पड़ा छपरा का ये सरकारी स्कूल, एस्ट्रोनॉमी लैब हुआ स्थापित
क्राइमApril 6, 2026Saran Crime News: ग्राहक बनकर आया बदमाश, बोला-लॉकेट दिखाइए… और 9.5 लाख के गहने लेकर हुआ फरार
क्राइमApril 5, 2026Saran Crime News: दिल में दूल्हे के सपने, घर में आर्थिक तंगी… टूटे अरमान तो युवती ने दे दी जान
करियर – शिक्षाApril 5, 2026सारण में अब नहीं चलेगी प्राइवेट स्कूलों की लूट, री-एडमिशन और एनुअल फीस वसूली पर रोक







