बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब हर वृद्ध, विधवा और दिव्यांग को मिलेगी ₹1100 पेंशन
एक करोड़ से ज्यादा लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

बिहार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के करोड़ों जरूरतमंद नागरिकों को एक बड़ी राहत और सम्मान की सौगात दी है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत अब वृद्धजन, विधवा महिलाएं और दिव्यांगजन को हर महीने 400 रुपये की जगह अब 1100 रुपये पेंशन दी जाएगी। यह निर्णय राज्य सरकार के कल्याणकारी दृष्टिकोण और सामाजिक सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
जुलाई से बढ़ी हुई पेंशन दर लागू होगी
सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जुलाई 2025 से ही सभी लाभार्थियों को बढ़ी हुई पेंशन दर पर राशि दी जाएगी। पेंशन की यह राशि हर माह 10 तारीख को लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी जाएगी।
कितने लोग होंगे लाभान्वित?
इस फैसले से 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा, जिनमें सामाजिक रूप से कमजोर और आर्थिक रूप से वंचित वर्गों के लोग शामिल हैं:
- वृद्धजन (वरिष्ठ नागरिक)
- विधवा महिलाएं
- दिव्यांगजन (विकलांग नागरिक)
सरकार का संदेश: सम्मान के साथ जीने का हक
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि “हमारी सरकार हर वर्ग के सम्मान और सुरक्षा को लेकर संवेदनशील है। वृद्धों, महिलाओं और दिव्यांगजनों को समय पर और सम्मानजनक राशि देना हमारा कर्तव्य है। पेंशन बढ़ाकर हमने उनका जीवन थोड़ा और आसान बनाने का प्रयास किया है।”
पात्रता व जानकारी के लिए संपर्क करें:
यदि कोई व्यक्ति इस योजना के पात्र हैं और अभी तक लाभ नहीं ले पा रहे हैं, तो वे अपने प्रखंड कार्यालय, जिला समाज कल्याण विभाग या नजदीकी CSC केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
- July 10, 2026छपराPM Surya Ghar Yojana: ₹78 हजार तक सब्सिडी, डीएम बोले- यह सबसे उपभोक्ता-फ्रेंडली और किफायती योजना
- July 10, 2026क्राइमChhapra Crime News: कूड़ा फेंकने के विवाद में हुई थी हत्या, दो भाइयों को उम्रकैद की सजा



