छपरा शहर के खतरनाक छठ घाटों की नगर निगम करायेगा घेराबंदी, लाइटिंग की होगी समुचित व्यवस्था

छपरा। छपरा नगर निगम के उप नगर आयुक्त ओम प्रकाश सिंह की अध्यक्षता मे दीपावली एवं छठ महापर्व को देखते हुए बैठक की गयी। बैठक मे छपरा नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डो मे दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर सभी मुख्य पथ,सम्पर्कित पथ ,पोखर एवं छठ घाट के तरफ जानेवाली पथ मे समुचित प्रकाश वयवस्था कराने के लिए कनीय अभियंता अभय कुमार को आवश्यक आदेश दिया गया।
सभी प्रभारी सफाई निरीक्षक को निर्देश दिया जाता हैं की छठ घाट के तरफ जानेवाली पथ का पूर्णरूपेण साफ सफाई ससमय कराना सुनिश्चित करेंगे। दोनो नगर प्रबंधक को निर्देश दिया जाता है कि छपरा नगर निगम क्षेत्र स्थित खतरनाक घाट यथा राजेंद्र कॉलेज ,व्यव्यहार न्यायालय पोखर घाट पर पोस्टर एवं घेराबंदी कराना सुनिश्चित करेंगे।
साथ ही राजेंद्र सरोवर पोखर घाट का साफ सफाई एवं महिला छठवर्तियों के लिए पृथक बेरिकेटिंग (घेराबंदी) कराना सुनिश्चित करेंगे। बैठक मे उप नगर आयुक्त ओम प्रकाश सिंह , सिटी मैनेजर वेद प्रकाश वर्णवाल, निरज् कुमार झा, सिटी मिशन मैनेजर सुधीर कुमार हिमांशु, सफाई निरीक्षक असगर अली, संजय कुमार,राजनाथ कुमार, सुमित राय, अरविन्द कुमार मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
- July 10, 2026छपराPM Surya Ghar Yojana: ₹78 हजार तक सब्सिडी, डीएम बोले- यह सबसे उपभोक्ता-फ्रेंडली और किफायती योजना
- July 10, 2026क्राइमChhapra Crime News: कूड़ा फेंकने के विवाद में हुई थी हत्या, दो भाइयों को उम्रकैद की सजा



