Railway Prepared for Mansoon:छपरा जंक्शन समेत 12 रेलखंडों पर मोबाइल पेट्रोलिंग, 12 वैगन राहत सामग्री ऑन ट्रैक
मानसून से निपटने को तैयार रेलवे, ऑन-व्हील राहत सामग्री तैनात

छपरा। मानसून के दौरान रेल परिचालन को सुरक्षित एवं संरक्षित बनाए रखने हेतु पूर्वोत्तर रेलवे पूरी तरह सतर्क हो गया है। वाराणसी मंडल द्वारा वर्षा काल में विशेष निगरानी और तात्कालिक राहत व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। छपरा स्टेशन समेत विभिन्न संवेदनशील रेलखंडों पर ऑन-व्हील राहत सामग्री, मोबाइल पेट्रोलिंग, पुलों की निगरानी और जलस्तर मापने के लिए अत्याधुनिक डिवाइस की व्यवस्था की गई है।
Railway Line Survey: छपरा ग्रामीण से कुसम्ही तक 170KM तीसरी एवं चौथी रेल लाइन का सर्वे शुरू
छपरा स्टेशन पर ऑन-व्हील राहत सामग्री तैयार
वाराणसी मंडल अंतर्गत छपरा स्टेशन पर 12 वैगन बोल्डर और 4 वैगन क्वेरी डस्ट तैयार रखे गए हैं, जिन्हें किसी भी आपात स्थिति में त्वरित रूप से उपयोग में लाया जा सकता है। इसके साथ ही बोल्डर, क्वेरी डस्ट, मोटा बालू, वुडन स्लीपर, टारपोलिन, जेनरेटर टॉर्च, सीमेंट बैग, गार्डर और G.I. वायर जैसी सामग्रियों का पर्याप्त भंडारण संवेदनशील स्थानों पर किया गया है।
संवेदनशील रेलखंडों पर विशेष निगरानी
वाराणसी मंडल द्वारा 15 स्थानों पर स्टेशनरी पेट्रोलिंग तथा निम्नलिखित 12 प्रमुख रेलखंडों पर मोबाइल पेट्रोलिंग के माध्यम से सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।
| क्रम | रेलखंड |
|---|---|
| 1. | फेफना – औड़िहार |
| 2. | छपरा – बलिया |
| 3. | छपरा – थावे |
| 4. | भटनी – छपरा ग्रामीण |
| 5. | छपरा ग्रामीण – सीवान |
| 6. | भटनी – औड़िहार |
| 7. | वाल्मीकिनगर – कप्तानगंज |
| 8. | औड़िहार – वाराणसी |
| 9. | मांझी – बकुल्हा |
| 10. | गोरखपुर छावनी – बाल्मीकिनगर |
| 11. | झूंसी – प्रयागराज रामबाग |
| 12. | भटनी – भाटपार रानी |
प्रमुख पुलों पर जलस्तर की निगरानी
बाढ़ और जलभराव की स्थितियों से बचाव के लिए प्रमुख पुलों पर जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है। कई पुलों पर ऑटोमैटिक वाटर लेवल मेजरिंग डिवाइस (AWLMD) लगाए गए हैं, जिनमें शामिल हैं:
| ब्रिज संख्या | स्थान | स्थिति |
|---|---|---|
| 111 | झूंसी – प्रयागराज रामबाग | डिवाइस सक्रिय |
| 50 | गोरखपुर छावनी – बाल्मीकिनगर | डिवाइस सक्रिय |
| 119 | भटनी – भाटपार रानी | डिवाइस सक्रिय |
| 16 | मांझी – बकुल्हा | डिवाइस सक्रिय |
| 137 | औड़िहार – वाराणसी | डिवाइस सक्रिय |
| 31 | भटनी – औड़िहार | डिवाइस सक्रिय |
| 18, 39 | (स्थानों की पुष्टि प्रक्रियाशील) | डिवाइस इंस्टॉल प्रक्रिया में |
क्या कहते हैं अधिकारी:
| विगत वर्षों में जहां-जहां तटबंधों में क्षति या कटाव की समस्या आई थी, वहां विशेष सतर्कता और सामग्री तैनाती सुनिश्चित की गई है। मानसून के दौरान रेल संरक्षा, यात्रियों की सुरक्षा एवं परिचालन में बाधा न हो, इसके लिए दैनिक समीक्षा और नियंत्रण कक्षों से निगरानी की व्यवस्था भी की गई है। अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी मंडल |
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा में किसान का बेटा ने रचा इतिहास, डिप्टी जेलर से बने नायब तहसीलदार
क्राइमApril 12, 2026सारण पुलिस ने अपराध की साजिश रच रहे 4 अपराधियों को दबोचा, 41 जिंदा कारतूस बरामद
क्राइमApril 12, 2026जेडीयू MLA पप्पू पांडेय और उनके भाई पर गिरफ्तारी की तलवार, कोर्ट से वारंट जारी
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा के अभिषेक ने रचा इतिहास: हवलदार से इनकम टैक्स विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट बने







