छपरा में JD पब्लिक स्कूल में नाबालिग से महापाप, बस कंडक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

छपरा। सारण में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। घटना भगवानबाजार थानान्तर्गत जेडी पब्लिक स्कूल में घटी, जहां नाबालिग बच्ची के साथ स्कूल के बस कंडक्टर पप्पू कुमार ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के परिजन की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में महिला थाना में कांड दर्ज कर आरोपी के खिलाफ धारा 3(5)/65(2) बी०एन०एस०, 4 पोक्सो एक्ट और 3 (2) (v) एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ऐसे मामलों में पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सख्त कानूनी कार्रवाई आवश्यक है ताकि समाज में अपराध के प्रति भय और नियंत्रण बना रहे ।
सारण पुलिस प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि महिला थाना के थानाध्यक्ष को सुचना प्राप्त हुई कि भगवानबाजार थानान्तर्गत जेडी पब्लिक स्कूल में नाबालिग बच्ची के साथ एक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म की घटना कारित की गयी। उक्त सूचना पर सारण पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना की जांच कर स्कूल के प्रिंसिपल एवं बस ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। इस संबंध में पीड़िता के परिजन के लिखित आवेदन के आधार पर महिला थाना कांड संख्या 65/24, दिनांक- 25.09.24, धारा-3(5)/65(2) बी०एन०एस० एवं 4 पोक्सो एक्ट एवं 3 (2) (v) एससी/एसटी एक्ट दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई करते हुए घटना के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त पप्पू कुमार (बस कंडक्टर) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 11, 2026क्राइमSVU Raid in Bihar: करोड़पति इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, 1.43 करोड़ की अचल संपत्ति के दस्तावेज मिले
- August 11, 2026क्राइमSaran Crime News: सुनसान रास्तों पर राहगीरों को हथियार दिखाकर लूटने की थी प्लानिंग, पुलिस ने दो अपराधियों को दबोचा
- August 11, 2026छपरासारण में DM ने की बड़ी कार्रवाई, चावल गबन करने वाले 2 पैक्स के खिलाफ FIR दर्ज
- August 10, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में लूटकांड में चार साल से फरार चल रहा आदित्य सिंह गिरफ्तार



