छपरा में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, भारी मात्रा में हथियार और मशीन बरामद, एक गिरफ्तार

छपरा। सारण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मशरक थाना की पुलिस के द्वारा मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। जहां से देसी पिस्टल और तमंचा बनाकर बेचे जाते थे। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है। फैक्ट्री का उद्भेदन मशरख थाना क्षेत्र के बंगरा गांव से हुआ है।
इसकी जानकारी एसपी गौरव मंगला ने दी है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मशरख थाना के बंगरा गांव निवासी दिनेश शर्मा पिता मैनेजर शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। इसमें मिनी गण फैक्ट्री का उद्भेदन हुआ है। पुलिस ने अर्धनिर्मित हथियार सहित एक पिस्टल, एक तमंचा और हथियार बनाने वाला समान भी जब्त किया गया है।
मिनी गण फैक्ट्री उद्भेदन के बारे में जानकारी देते हुए एसपी गौरव मंगला द्वारा एक प्रेस रिलीज जारी किया गया है। जारी प्रेस रिलीज के अनुसार मशरख थाना को गुप्त सूचना मिली की थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में अवैध हथियार के निर्माण और बिक्री का कार्य किया जा रहा है। थाना पुलिस द्वारा खबर का सत्यापन करते हुए दिनेश शर्मा के आवास पर छापेमारी की गई।
इसमें मामले का खुलासा हुआ। छापेमारी के दौरान हथियार सहित हथियार बनाने वाला समान मैगजीन बरामद किया गया। पुलिस सभी मामलों पर गहनता से जांच करते हुए इस कारोबार में संलिप्त लोगों की पहचान के साथ गिरफ्तारी में जुट गई है। मामले का खुलासा पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।
Author Profile

Latest entries
Railway UpdateMarch 19, 2026चैत्र नवरात्रि पर छपरा के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, मैहर स्टेशन पर 20 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
करियर – शिक्षाMarch 19, 2026Navodaya Vidyalaya Result: वुडबाइन स्कूल के 11 छात्रों ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में मारी बाजी
क्राइमMarch 14, 2026Crime News Saran:सारण में नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, रेप की पुष्टि नहीं? डूबने से हुई है मौत
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट



