
अमनौर थाना क्षेत्र में बंधन बैंक कर्मी से लूट का खुलासा
कुख्यात रामबाबू राय पर पांच मामले दर्ज हैं
छपरा। सारण जिले के परसा थाना पुलिस को मंगलवार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि पचलख शिव मंदिर के पास कुछ अपराधी हाथियार से लैश होकर डकैती की योजना बना रहे है। पुलिस ने करवाई करते हुए सात अपराधियों को पकड़ लिया। पकड़े गए अपराधियों से पूछ ताछ करने पर बताया कि 06 जून को अमनौर थाना क्षेत्र के अपहर के पास बंधन बैंक कर्मी से मोटर साइकिल व टैब लूट के साथ गड़खा थाना क्षेत्र के कदना बजार में हुई मोटरसाइकिल चोरी में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है।
सारण एसपी डा गौरव मंगला ने बताया कि अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस तथा चोरी लूट की तीन मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में उतर प्रदेश के देवारिया जिला के गोरखनाथ थाना क्षेत्र के भरत मिलाप छौराहा निवासी अनिल कुमार के पूत्र अमित कुमार, भेल्दी थाना क्षेत्र के शोभेपुर निवासी हसमुदीन के पूत्र शहजाद अली, भेल्दी थाना क्षेत्र के निवासी शोभेपुर मोo मिया जान पूत्र शाहाबू अली, भेल्दी थाना क्षेत्र के निवासी दिनेश राय के पूत्र रणजीत उर्फ ढाका राय, भेल्दी थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी स्व कमला भगत के पुत्र दिलीप भगत, पटना जिला के शाहपुर सत्येंदर के पूत्र भिष्णु कुमार, गड़खा थाना क्षेत्र के कुचाह निवासी होतीलाल राय के पूत्र रामबाबू राय है।
गिरफ्तार रामबाबू के अपराधिक इतिहास गड़खा थाना में में तीन व मशरक में एक और अमनौर में एक मामला दर्ज है। अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, चार मोबाईल, लूट और चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। छापेमारी टीम में पुoअoनीo आशुतोष कुमार, परसा थाना प्रभारी व पुलिस जवान सामिल थे। गिरफ्तार अपराधियों को जेल भेज दिया गया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाMay 29, 2026अब प्राइवेट स्कूलों की नहीं चलेगी मनमानी, जांंच के लिए जुलाई में चलेगा सघन अभियान
छपराMay 27, 2026Chhapra Solar Mela: अपने घर के छत पर लगाइए सोलर, जिंदगी भर पाइए मुफ्त बिजली!
करियर – शिक्षाMay 27, 2026बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का सपना हुआ पूरा
क़ृषिMay 27, 2026डिजिटल प्लेटफार्मों पर नकली एवं अपंजीकृत कीटनाशकों की बिक्री पर कृषि विभाग सख्त







