छपरा में नशेड़ियों ने रेलवे फाटक नहीं खोलने पर गेटमैन का सिर फोड़ा, बाइक छोड़कर भागे

छपरा। छपरा बलिया रेल खण्ड के 51ए रेलवे फाटक पर तैनात गेटमैन का तीन मनचले नशेड़ियों ने गेट में घुसकर हमला कर दिया, जिसमे गेटमैन गम्भीर रूप से घायल हो गए। मनचलो के मारपीट से गेटमैन का सर फट गया है। स्थानिय लोगो द्वारा हल्लामचाये जाने पर तीनो मनचले बाइक छोड़कर फरार हो गए।
मौके पर पहुंची रेल पुलिस द्वारा बाइक को जप्त करके घायल गेटमैन को अस्पताल भेज दिया। बताते चले कि रेलवे द्वारा नई तकनीक के अनुसार बंद रेल फाटक से गाड़ी गुजरने के बाद फाटक अगले 1 मिनट बाद खुलता है। जिसके कारण हुई देरी पर हीरो स्पलेंडर प्लस बाइक पर सवार नशे में धुत बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए गेट के अंदर घुसकर गेटमैन के साथ मारपीट करने लगे।
30 मिनट तक बंद रहा रेलवे फाटक
जिसके कारण गेटमैन का सर फट गया और वह घायल हो गए। वही बंद गेट के पास खड़े अन्य लोगों के द्वारा हो हल्ला मचाए जाने पर तीनों युवक बाइक छोड़ मौके से फरार हो गए। जैसे तैसे घायल गेटमैन को गमछे से फटे हुए सर को बांधा गया और इसकी सूचना छपरा जंक्शन रेल प्रशासन को दी गई।
इस दौरान करीब 30 मिनट से ज्यादा समय तक गेट बंद रहा। जिसके बाद मौके पर पहुंची आरपीएफ और रेल पुलिस के जवानों द्वारा घायल गेटमैन से पूछताछ के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं बदमाशों के बाइक को रेल पुलिस के जवानों ने जब्त कर अपने साथ रेल थाने ले गई।
आरपीएफ प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि बाइक सवार तीन बदमाशो द्वारा 51A रेल फाटक पर तैनात संतोष पाल नामक गेटमैन के साथ मारपीट की घटना को कारित किया गया है आरपीएफ के जवानों द्वारा इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर घायल गेटमैन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही घायल के बयान और जब्त बाइक के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जायेगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 13, 2026Chhapra Rojagar Mela: छपरा में फील्ड ऑफिसर के 60 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका
क्राइमApril 13, 2026सारण में मोबाइल से खुला हथियारों राज, पुलिस ने 2 पिस्टल और 25 कारतूस के साथ 3 अपराधी गिरफ्तार दबोचा
क्राइमApril 13, 2026सारण बालू माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, फर्जी चालान से अवैध खनन का खेल बेनकाब
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा में किसान का बेटा ने रचा इतिहास, डिप्टी जेलर से बने नायब तहसीलदार







