सारण में ईट भट्टा पर काम कर रहे मजदूर की दबकर मौत, परिजनों में छाया मातम
छः बेटी एक बेटा के सिर से उठा पिता का साया
पत्नी फ़फ़क- फ़फ़क बोल रही थी की अब के होइ सहारा
छपरा। सारण जिले के रिविलगंज थाना थाना क्षेत्र के रामपुर स्थित लक्ष्मण सिंह के ईट भट्टा पर काम कर रहे मजदूर की ईट के दिवार गिरने से दबकर मौत सोमवार को हो गई। घटना के बाद वहां अफरा तफरी का महौल हो गया। जिसके बाद वहां काम कर रहे मजदूर निकालते तब तक मौत हो गया था।
घटना के बारे में बताया गया की मजदूर चिमनी के अंदर कोयला भड़ रहा था इसी कर्म में थक लगाया हुआ ईट गिर गया जिसमें मजदूर दब गया और उसकी मौत घटना अस्थल पर ही हो गई।
मृतक रिविलगंज थाना क्षेत्र के बंगरा गांव निवासी स्व राम पूजन बिंद के पुत्र मदन बिंद (55) वर्ष के रूप में पहचान हुई है. घटना के सुचना मिलने के पहुंचे परिजन का होस नहीं था। रो-रोकर हाल बेहाल था पत्नी धनपति देवी बिखक बिलख कर बोल रही थी की अब के सहारा बनी। मृतक मदन बिंद के छः पुत्री और एक पुत्र है. जिसका पालन पोषण वह ईट भट्टा पर मजदूरी कर के करता था।
घटना के सुचना के बाद पहुंची रिविलगंज की थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर छपरा सदर अस्पताल पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया। समाचार लिखें जाने तक इस मामले में प्राथमिक की दर्ज नहीं की गई थी।
उसके चचेरे भाई ने बताया की सात बच्चों के सिर से उठा पिता का साया अब कौन करेगा देखभाल साहब हम लोग गरीब आदमी है केस फ़ौदारी लड़ने लायक हयसियत नहीं है। कोई सहारा मिल जाता तो अच्छा होते. पूछे जाने पर बताया की चिमनी मालिक अस्वासन दिये है की हम मुआवजा देंगे।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ इकठा हो गई थी सभी के आँखे नम थी इसलिए की सात छोटे छोटे बच्चे टुकुर टुकुर पिता के शव को देख रहे थे. उनको क्या पता की हम लोगों के सिर सर पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 17, 2026Railway Updateप्रवासियों के लिए रेलवे का तोहफा: छपरा से उधना के लिए चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन
- November 17, 2026छपरासारण के अभिजीत कुमार ने रेलवे में हासिल किया बड़ा मुकाम, मध्य रेलवे में बने सहायक मंडल अभियंता
- November 17, 2026छपराछपरा-दाउदपुर रेलखंड पर आधी रात को पहुंचे DRM, यात्री सुविधाओं से रेल संरक्षा तक की पड़ताल
- November 17, 2026बिहारबिहार की समृद्धि और शानदार कनेक्टिविटी का नया अध्याय नीतीश सेतु



