CUET-UG Result: छपरा के AND स्कूल के होनहार छात्र-छात्राओं ने CUET-UG परीक्षा में मारी बाजी
उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय परिवार में खुशी की लहर

छपरा। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा कल दिनांक 4 जुलाई 2025 को घोषित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2025 के परिणाम में आचार्य नरेंद्र देव पब्लिक स्कूल, खलपुरा के आधा दर्जन से अधिक विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि “इन सभी विद्यार्थियों ने अपनी 10+2 की पढ़ाई एएनडी स्कूल से ही पूरी की और सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुरूप पढ़ाई करने का उन्हें सीयूईटी में सीधा लाभ मिला। यह प्रदर्शन न केवल स्कूल के लिए गर्व की बात है, बल्कि सारण जिले के लिए भी प्रेरणास्पद है।”
| ये भी पढें: |
📊 CUET 2025 – छात्रों का प्रदर्शन
| क्रमांक | छात्र का नाम | पिता का नाम | स्थान | संकाय | प्राप्त अंक |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | दिव्यांशु प्रवीर | अरुण कुमार सिंह | खलपुरा | वाणिज्य | 966 |
| 2 | नारायण कुमार | अनिल कुमार | भैरोपुर निजामत | वाणिज्य | 863.9 |
| 3 | अनिकेत कुमार | सुमन कुमार | लोदीपुर चिरांद | वाणिज्य | 792.2 |
| 4 | आदित्य आनंद | शैलेन्द्र कुमार सिंह | नेहरू चौक | गणित | 760.3 |
| 5 | आर्यन शेखर | चंद्रशेखर सिंह | अवधपुरा | गणित | 535.25 |
| 6 | कल्पना कुमारी | हरिबल्लभ कुमार | तेलपा पावरहाउस | जीव विज्ञान | 672.34 |
| 7 | प्रिंस कुमार गुप्ता | धर्मनाथ प्रसाद गुप्ता | महाराजगंज | जीव विज्ञान | 644.4 |
मार्गदर्शन और छात्रों की मेहनत का संयुक्त परिणाम
| “एएनडी स्कूल उन छात्रों के लिए एक मजबूत आधार बन चुका है जो उच्च शिक्षा की प्रतिष्ठित संस्थाओं में प्रवेश की तैयारी 10+2 के साथ ही करना चाहते हैं। यह सफलता हमारे मार्गदर्शन और छात्रों की मेहनत का संयुक्त परिणाम है।” अनीता सिंह, विद्यालय की सचिव |
इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों की उपस्थिति में खुशी का माहौल देखने को मिला। विद्यालय परिवार ने इन होनहार छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 16, 2026CM Rojagar Yojana: सारण की 83 हजार महिलाओं के खाते में CM ने भेजी 10-10 हजार रूपये
देशFebruary 16, 2026राजस्थान के केमिकल फैक्ट्री में धमाका, बिहार के 5 मजदूर जिंदा जले
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा







