
Shrikrishna Multi Speciality Hospital: अब ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज के लिए छपरा, हाजीपुर या पटना की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। दिघवारा प्रखंड के ग्रामीण इलाकों को भी अब अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस अस्पताल की सौगात मिल गई है। छपरा–पटना पुराने रोड स्थित दिघवारा शैदपुर में नवनिर्मित श्रीकृष्णा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन मढ़ौरा विधायक जितेंद्र कुमार राय ने विधिवत रूप से किया।
अस्पताल के उद्घाटन से स्थानीय ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। लोगों ने कहा कि अब समय पर इलाज मिलने से कई गंभीर बीमारियों में जान बचाना संभव होगा। इस अवसर पर डॉ. वीणा यादव, डॉ. ज्योति, डॉ. विवेक वैभव कुमार सहित अस्पताल प्रबंधन के अन्य सदस्य, स्थानीय गणमान्य लोग एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। श्रीकृष्णा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के उद्घाटन से दिघवारा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई दिशा मिली है। यह अस्पताल न केवल इलाज की सुविधा देगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य स्तर को भी मजबूत करेगा।
ग्रामीण क्षेत्र की बड़ी जरूरत पूरी करेगा अस्पताल: विधायक
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक जितेंद्र कुमार राय ने कहा कि आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की भारी कमी है। गंभीर बीमारी की स्थिति में लोगों को दूर-दराज के शहरों में जाना पड़ता है, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती है। उन्होंने कहा श्रीकृष्णा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल ग्रामीण क्षेत्र की इस कमी को पूरा करेगा। यहां लोगों को कम खर्च में बेहतर और आधुनिक इलाज उपलब्ध होगा, जो निश्चित रूप से क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगा।
अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा इलाज के लिए: डॉ. संदीप कुमार यादव
अस्पताल के चिकित्सक डॉ. संदीप कुमार यादव ने कहा कि इस क्षेत्र में अब तक कोई बेहतर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल नहीं था। इसी वजह से मरीजों को पटना या अन्य शहरों का रुख करना पड़ता था। अब श्रीकृष्णा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के खुलने से स्थानीय लोगों को अपने ही क्षेत्र में उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी।
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है अस्पताल
श्रीकृष्णा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई आधुनिक व्यवस्थाएं की गई हैं।
- आईसीयू (गहन चिकित्सा इकाई), आईसीसीयू (हृदय गहन चिकित्सा), एनआईसीयू (नवजात शिशु गहन चिकित्सा), पीआईसीयू (बाल गहन चिकित्सा) एवं एचडीयू (उच्च निर्भरता इकाई)
- सामान्य वार्ड एवं जले हुए मरीजों के लिए विशेष बर्न वार्ड
- 24 घंटे आपातकालीन (इमरजेंसी) चिकित्सा सेवा
- सभी विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ओपीडी (बाह्य रोगी) परामर्श
- स्त्री एवं प्रसूति रोग के लिए अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम
- हड्डी रोग, नस (न्यूरोलॉजी) एवं मस्तिष्क रोग के अनुभवी चिकित्सक
- शिशु रोग के लिए विशेष प्रशिक्षित डॉक्टरों की टीम
- नाक, कान, गला, पेट रोग, चर्म रोग, नेत्र (आंख) एवं दंत रोग से संबंधित समुचित उपचार
- बिना चीड़-फाड़ (दूरबीन/लेप्रोस्कोपिक विधि) द्वारा पथरी का ऑपरेशन
- किडनी, प्रोस्टेट, पथरी एवं मूत्र संबंधी सभी बीमारियों का आधुनिक इलाज
- 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाMay 24, 2026BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुफ्त में मिलेगी आवासीय कोचिंग की सुविधा
छपराMay 23, 2026सारण MLC चुनाव में बदलेगा समीकरण! डॉ राहुल राज के पक्ष में एकजुट हो रहे शिक्षक
छपराMay 23, 2026अब नहीं डूबेगा छपरा शहर! डीएम खुद उतरे मैदान में, मैराथन निरीक्षण किया
Railway UpdateMay 23, 2026Railway Line Project: सारण के गोल्डनगंज से गोंडा तक 378KM लंबा तीसरी और चौथी रेलवे ट्रैक का होगा निर्माण







