छपरा में दहेज में बाइक नहीं देने पर ससुरालवालों ने कर दी जीविका दीदी की हत्या

छपरा। सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के बिजौली गांव में दहेज में बाइक के लिए ससुरालवालों द्वारा एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है .मृतका विनोद ठाकुर की पत्नी ममता कुमारी बतायी जाती है . जो जीविका समूह में काम करती थी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची एवं शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजवाया .इस मामले को लेकर मृतका के पिता एवं भोरहा गांव निवासी अशर्फी ठाकुर ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है
जिसमे मृतका के पति विनोद ठाकुर ,सास चंद्रावती देवी एवं विवाहित ननद पुतुल देवी को नामजद किया है .दर्ज प्राथमिकी में उसने कहा है कि मैं अपनी पुत्री की शादी 12 साल पहले विनोद ठाकुर के साथ किया था .शादी के बाद से ही बाइक के लिए मेरी बेटी के साथ ससुरालवाले मारपीट करते थे .शनिवार की अहले सुबह 4 बजे मेरे दामाद ने फोन किया कि आपके पुत्री की तबियत बहुत खराब है . जब मैं वहां पहुँचा तो मेरे पुत्री की मौत हो चुकी थी .
पूछताछ करने पर ससुरालवाले धीरे धीरे मौके से फरार हो गए .मृतका के दो पुत्र एवं एक पुत्री है .दस वर्षीय आकाश कुमार एवं छह वर्षीय पुत्र यश फिलहाल ननिहाल में हैं वही सात वर्षीय पुत्री अमृता को लेकर ससुरालवाले फरार है .थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है .
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमMay 21, 2026सारण SSP ने सोनपुर थाने को लिया गोद, अब दिखेगा स्मार्ट पुलिसिंग का असर
TechnologyMay 21, 2026Bihar AI Summit 2026: बिहार में पहली बार होगा मेगा AI समिट, जुटेंगे 4000 से ज्यादा प्रतिनिधि
करियर – शिक्षाMay 21, 2026सारण के सरकारी स्कूल होंगे हाईटेक और स्मार्ट, डीएम का बड़ा फैसला
क्राइमMay 21, 2026सारण में लेवी वसूली और हत्या की साजिश नाकाम, STF ने हथियार के साथ दो कुख्यात अपराधियों को दबोचा







