छपरा में सौतेली बेटियों ने ईंट-पत्थर से कुचल कर माँ को मार डाला

क्राइम छपरा
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

छपरा। सारण जिले के खैरा थाना क्षेत्र में रामपुर मठिया के पास बीते दिन महिला की लाश मिली थी। इस मामले में उसकी 2 सौतेली बेटी को पकड़ा गया है। इनमें से एक नाबालिग है। पुलिस ने आरोपी लड़की के प्रेमी को हिरासत में लिया है। बुधवार की रात छपरा से घर जाने के क्रम में बेटियों ने घरेलू विवाद में प्लान के तहत ईंट से कुचल कर मां का मर्डर किया था।

गिरफ्तार लड़कियों की निशानदेही पर पुलिस ने ईंट और कपड़ा को जब्त किया है। इसकी जानकारी एसपी कुमार आशीष ने प्रेस वार्ता कर दी है। महिला की पहचान मशरख थाना क्षेत्र के गंगौली गांव निवासी पिंकी देवी, पति उमेश सिंह के रूप में हुई है। मृतका की सौतेली दोनों बेटियों ने हत्या की बात स्वीकार की है।

आरोपी लड़कियों के पिता-भाई छपरा जेल में बंद

एसपी ने बताया कि आरोपी लड़कियों के पिता और भाई छपरा जेल में बंद है। पिंकी देवी का पहला विवाह गड़खा थाना क्षेत्र में हुआ था। इसके तहत दो बेटी और एक बेटा है। महिला ने पति से अनबन होने के बाद दूसरी शादी मशरख थाना क्षेत्र गंगौली गांव निवासी उमेश सिंह के साथ किया था। उमेश सिंह को पहले से 4 लड़की और एक लड़का था।

पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने बताया कि मशरक थाना क्षेत्र के गंगौली निवासी निवासी उमेश सिंह की पत्नी पिंकी देवी की हत्या उनकी दो सौतेली बेटी निशा कुमारी (18) और उसकी नाबालिग 16 साल की छोटी बहन ने की है। इनकी मदद अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने की है।