छपरा के यात्रियों को रेलवे का होली तोहफा: घर आने के लिए चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

छपरा : रेलवे प्रशासन द्वारा होली त्यौहार के अवसर पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 04020/04019 आनन्द विहार टर्मिनल-बरौनी-आनन्द विहार टर्मिनल साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन आनन्द विहार टर्मिनल से 02, 09 एवं 16 मार्च, 2025 प्रत्येक रविवार को तथा बरौनी से 03, 10 एवं 17 मार्च, 2025 प्रत्येक सोमवार को 03 फेरों के लिये किया जायेगा।
04020 आनन्द विहार टर्मिनल-बरौनी साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 02, 09 एवं 16 मार्च, 2025 प्रत्येक रविवार को आनन्द विहार टर्मिनल से 19.30 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद से 20.10 बजे, मुरादाबाद से 22.38 बजे, दूसरे दिन बरेली से 00.03 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 03.40 बजे, रायबरेली से 04.57 बजे, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं. से 06.45 बजे, वाराणसी जं. से 09.40 बजे, औंड़िहार से 10.37 बजे, गाजीपुर सिटी से 11.22 बजे, बलिया से 12.30 बजे, सुरेमनपुर से 13.10 बजे, छपरा से 14.35 बजे तथा हाजीपुर से 16.05 बजे छूटकर बरौनी 18.00 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 04019 बरौनी-आनन्द विहार टर्मिनल साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 03, 10 एवं 17 मार्च, 2025 प्रत्येक सोमवार को बरौनी से 20.00 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर से 21.55 बजे, छपरा से 23.58 बजे, दूसरे दिन सुरेमनपुर से 00.35 बजे, बलिया से 01.20 बजे, गाजीपुर सिटी से 02.20 बजे, औंड़िहार से 03.05 बजे, वाराणसी जं. से 04.20 बजे, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं. से 06.55 बजे, रायबरेली से 07.20 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 09.25 बजे, बरेली से 13.15 बजे, मुरादाबाद से 15.10 बजे तथा गाजियाबाद से 18.12 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनल 19.00 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान के 02, शयनयान श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 12, तथा वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 19 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
Railway UpdateMarch 19, 2026चैत्र नवरात्रि पर छपरा के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, मैहर स्टेशन पर 20 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
करियर – शिक्षाMarch 19, 2026Navodaya Vidyalaya Result: वुडबाइन स्कूल के 11 छात्रों ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में मारी बाजी
क्राइमMarch 14, 2026Crime News Saran:सारण में नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, रेप की पुष्टि नहीं? डूबने से हुई है मौत
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट







