Railway Update

छपरा-सीवान के रास्ते अमृतसर से चलेगी होली स्पेशल ट्रेन, प्रवासियों की घर वापसी होगी आसान

होली के मद्देनजर 3 फेरों के लिए चलेगी 04610/04609 विशेष गाड़ी

छपरा। होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे प्रशासन ने 04610/04609 अमृतसर-मानसी-अमृतसर होली विशेष ट्रेन वाया सीवान और छपरा चलाने का निर्णय लिया है।

ट्रेन का संचालन इस प्रकार होगा:

  • अमृतसर से 25, 28 फरवरी एवं 04 मार्च 2026
  • मानसी से 26 फरवरी, 02 एवं 06 मार्च 2026
  • कुल 03 फेरों के लिए ट्रेन चलाई जाएगी।

इससे पंजाब से बिहार लौटने वाले प्रवासी मजदूरों और त्योहार पर घर आने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।


04610 अमृतसर-मानसी होली विशेष ट्रेन का टाइम टेबल

04610 अमृतसर-मानसी होली विशेष

यह ट्रेन 25, 28 फरवरी एवं 04 मार्च 2026 को अमृतसर से 20:10 बजे प्रस्थान करेगी और निम्न स्टेशनों पर रुकेगी:

  • व्यास जं. 20:42 बजे
  • जालंधर सिटी 21:20 बजे
  • फगवाड़ा 21:40 बजे
  • ढंडारी कलां 22:40 बजे
  • सरहिन्द 23:24 बजे
  • राजपुरा 23:52 बजे
  • दूसरे दिन अम्बाला कैंट 00:40 बजे
  • यमुनानगर जगाधरी 01:32 बजे
  • सहारनपुर 02:40 बजे
  • मुरादाबाद 06:10 बजे
  • बरेली 07:32 बजे
  • सीतापुर 11:25 बजे
  • गोंडा 14:20 बजे
  • गोरखपुर जं. 17:20 बजे
  • सीवान 19:22 बजे
  • छपरा 20:40 बजे
  • सोनपुर 22:02 बजे
  • हाजीपुर 22:20 बजे
  • शाहपुर पटोरी 23:10 बजे
  • तीसरे दिन बरौनी 00:40 बजे
  • बेगूसराय 01:00 बजे
  • खगड़िया 01:42 बजे

इसके बाद ट्रेन मानसी 02:30 बजे पहुँचेगी।


04609 मानसी-अमृतसर होली विशेष वापसी टाइम टेबल

04609 मानसी-अमृतसर होली विशेष

यह ट्रेन 26 फरवरी, 02 एवं 06 मार्च 2026 को मानसी से 04:00 बजे प्रस्थान करेगी:

  • खगड़िया 04:14 बजे
  • बेगूसराय 05:02 बजे
  • बरौनी 06:00 बजे
  • शाहपुर पटोरी 06:47 बजे
  • हाजीपुर 07:20 बजे
  • सोनपुर 07:32 बजे
  • छपरा 10:55 बजे
  • सीवान 11:47 बजे
  • गोरखपुर 14:25 बजे
  • गोंडा 16:55 बजे
  • सीतापुर 20:20 बजे
  • दूसरे दिन बरेली जं. 00:25 बजे
  • मुरादाबाद 02:15 बजे
  • सहारनपुर 05:55 बजे
  • यमुनानगर जगाधरी 06:27 बजे
  • अम्बाला कैंट 07:45 बजे
  • राजपुरा 08:10 बजे
  • सरहिन्द 08:35 बजे
  • ढंडारी कलां 10:00 बजे
  • फगवाड़ा 10:32 बजे
  • जालंधर सिटी 11:20 बजे
  • व्यास 12:02 बजे

इसके बाद ट्रेन अमृतसर 13:15 बजे पहुँचेगी।


सोनपुर और छपरा के यात्रियों को मिलेगा लाभ

इस विशेष ट्रेन के संचालन से सोनपुर, छपरा, सीवान और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। त्योहार के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह सेवा काफी उपयोगी साबित होगी।


ट्रेन में लगेंगे 14 कोच

इस गाड़ी में कुल 14 कोच लगाए जाएंगे:

  • शयनयान श्रेणी 08 कोच
  • साधारण द्वितीय श्रेणी 04 कोच
  • एस.एल.आर. 02 कोच

Author Profile

Ankita Kumari
Ankita Kumari
अंकिता कुमारी पत्रकारिता की छात्रा हैं। वर्तमान में वह संजीवनी समाचार डॉट कॉम के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं और समाचार लेखन व फील्ड रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।

Ankita Kumari

अंकिता कुमारी पत्रकारिता की छात्रा हैं। वर्तमान में वह संजीवनी समाचार डॉट कॉम के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं और समाचार लेखन व फील्ड रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।

Related Articles

Back to top button