सारण में पेड़ पर लटकता मिला हिमाचल के व्यक्ति का शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

छपरा। सारण जिले के अवतार नगर थाना अंतर्गत धनौरा गाँव स्थित बगीचे में एक व्यक्ति का शव पेड़ के सहारे फंदे से लटकते हुए पाया गया। अब यह जाँच का विषय है कि मामला आत्महत्या का है यह हत्या का फिलहाल पुलिस और एफ एस एल टीम मौके पर पहुंचकर जाँच पड़ताल में जुटी है।जब ग्रामीणों की नजर पेड़ से लटक रहे शव पर पड़ी तो यह बात आग की तरह गाँव में फैल गई।जिसके बाद मृत व्यक्ति की पहचान हिमाचल प्रदेश के निवासी 45 वर्षीय डिम्पल के रूप में की गई।
जिसकी शादी सारण जिले के अवतार नगर थाना अंतर्गत धनौरा गाँव निवासी अक्षवर बाड़ी की बेटी से हुई थी।इस घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि वह अपने ससुराल में आया था।आज सुबह उसका शव गांव के बगीचे में पेड़ से लटकते हुए पाया गया है।वही सूचना के बाद अवतार नगर थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और शव को फंदे उतार कर पंचनामा की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।वही इस घटना को लेकर सारण एसपी डॉ.कुमार आशीष के निर्देश पर एफएसएल टीम भी बुलाया गया है।
फिलहाल एफ एस एल टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर वहां से सैम्पल कलेक्ट कर रही है।जिसके बाद ही पता चल सकेगा की मामला आत्महत्या का है या हत्या का। फिलहाल जाँच जारी है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
छपराFebruary 13, 2026Rojagar Mela: छपरा में नौकरी का बड़ा मौका, 200 पदों पर होगी बहाली, 16 हजार मिलेगा सैलरी
छपराFebruary 13, 2026Bihar Transport News: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 करोड़ से अधिक का जुर्माना







