Big Breaking: बिहार में VIP के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की निर्मम हत्या, मच गया बवाल

पटना।बिहार में दरभंगा से बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या हो गई है। बताया जा रहा है अपराधियों ने घर में घुसकर हत्या कर दी। हत्या क्यों की गई है, इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि धारदार हथियार से गोद कर हत्या किया गया है। दरभंगा के एसएसपी ने इस मामले की पुष्टि की है। एसएसपी के अनुसार, मुकेश साहनी के पिता का शव क्षत-विक्षत स्थिति में मिला है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
दरभंगा पुलिस के अनुसार, घर में ही उनकी हत्या की गई है। घटना की दरभंगा एसएसपी ने इसकी पुष्टि कर दी है एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि उनका शव घर के भीतर क्षत-विक्षत हालत में मिला है। पुलिस मौके पहुंच गई है और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बता दें कि जीतन सहनी का घर दरभंगा के सुपौल बाजार के अफजला पंचायत में है। मौके पर एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी सहित बिरौल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
मामले की पुष्टि करते हुए एसएसपी जगुनाथ रेड्डी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस शुरुआती जांच में इसे निजी रंजिश का मामला मान रही है। बताया जा रहा है कि जीतन सहनी घर में अकेले थे, तभी कुछ अज्ञात लोग घर में घुस आये और उनकी हत्या कर दी।
दरभंगा के एसएसपी ने हत्या की पुष्टि करते हुए बताया कि घटनास्थल पर जांच की जा रही है। एएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि जीतन सहनी का शव घर के भीतर क्षत-विक्षत हालत में बरामद किया गया है। पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
हालांकि अभी तक हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।मुकेश सहनी विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष हैं और बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। घटना के वक्त मुकेश सहनी बिहार से बाहर थे। परिवार में इस घटना के बाद मातम का माहौल है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराJune 15, 2026छपरा जंक्शन के पुनर्विकास का खाका तैयार, डीआरएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
छपराJune 15, 2026Sonpur Mela: 24.29 करोड़ की लागत से नये सिरे से सजेगा सोनपुर मेला क्षेत्र, 13.19 करोड़ से होगा अंबिका भवानी मंदिर का कायाकल्प
बिहारJune 15, 2026Bihar Palna Ghar: किलकारियों से गुलजार होंगे सरकारी दफ्तर, खुलेंगे 21 नए पालना घर
बिहारJune 15, 2026प्रिंस यादव की मौत की खबर सुनकर हिल गए खान सर, बोले- पैरों तले खिसक गई जमीन







