स्व देवशरण राय के प्रथम पुण्यतिथि पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का होगा आयोजन: डॉ हिमांशु

छपरा। सारण जिले के मढ़ौरा के स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार में कला संस्कृति एवं युवा मंत्री जितेंद्र राय के दादा स्व देवशरण राय के प्रथम पुण्यतिथि पर स्व यदुवंशी राय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन व श्रद्धांजलि सभा मढ़ौरा प्रखंड के भुआलपुर पंचायत के पोझी बुजुर्ग पूर्व एमलसी रघुवंश प्रसाद यादव के आवास पर 19 जनवरी गुरुवार को किया जाएगा। डॉ हिमांशु कुमार ने बताया कि निःशुल्क चिकित्सा शिविर में डॉक्टर टीम में मेरे अलावा देव रक्षित एवं इमेजिंग सेंटर के संचालक डॉ रितेश कुमार रवि, सात्विका न्यूबॉर्न एंड चाइल्ड केयर कि डॉ इशिका सिन्हा, डॉ अमरेश कुमार(हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ अली आतिर, डॉ डी एस कुमार, डॉ अक्षिता श्रीवास्तव(महिला एवें प्रसूति रोग विशेषज्ञ),मौजूद रहेंगे। सभी बीमारियों का जांच कर आवश्यक दवा देंगे।
हिमांशु कुमार ने कहा कि लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति कहीं न कहीं लापरवाह दिखते हैं। जब क्लिनिक में आये लोगों में अधिकांश वैसे ही लोग मिलते हैं जो अपने स्वास्थ्य के प्रति कहीं न कहीं लंबे समय तक लापरवाही कर चुके होते हैं, जिसका परिणाम गंभीर बीमारियों से ग्रसित होने के रूप में सामने आता है। खासकर मधुमेह, रक्तचाप, हृदय एवं गुर्दे की बीमारी, टीबी आदि कुछ ऐसी बीमारियां है जो अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से हो जाती है।
इसलिए लोग स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें, इसी उद्देश्य से जिले में निःशुल्क चिकित्सा शिविर व जागरूकता अभियान चलाया जाता है।
डॉ इशिका सिन्हा ने कहा कि शिविर में बच्चों का जांच कर मुफ्त दवा में एल्बेंडाजोल, विटामिन डी-3,कैल्शियम, आयरन की गोली,अमोक्सीसिलिन, टैक्सोन और खांसी की सीरप इत्यादि दिया जाएगा।और उन्होंने कहा कि बहुत जल्द छपरा का सबसे हाई टेच एनआईसीयू का शुभारंभ किया जाएगा जहा पर नवजात शिशुओं को रख इलाज किया जाएगा। इससे सारण के लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी व बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



