छपरा
बिहार में पांच IPS अधिकारियों का तबादला, शिखर चौधरी बने सारण ग्रामीण SP

पटना। बिहार सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के पांच अधिकारियों का तबादला किया है और दो अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इस संबंध में गृह विभाग ने शनिवार को अधिसूचना जारी की।
शिखर चौधरी को मिला सारण ग्रामीण SP का पद
मोतिहारी सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO-1) शिखर चौधरी को सारण का ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है। उनके अलावा अन्य जिलों में भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।
IPS अधिकारियों के तबादले की सूची:
- शिखर चौधरी – मोतिहारी सदर SDPO-1 से सारण ग्रामीण SP
- दीक्षा – CID की सहायक पुलिस अधीक्षक से पटना नगर SDPO-1
- मोहिबुल्लाह अंसारी – सारण के सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) से मोतिहारी के पकड़ीदयाल SDPO
- दिव्यांजली जायसवाल – नालंदा की सहायक पुलिस अधीक्षक से बगहा के रामनगर SDPO
- शिवम धाकड़ – गया के सहायक पुलिस अधीक्षक से मोतिहारी सदर SDPO-1
दो वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार:
- ADG सुधांशु कुमार – राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो एवं आधुनिकीकरण के ADG के साथ ADG (यातायात) का अतिरिक्त प्रभार।
- IG पी. कन्नन – रेल IG के साथ IG आधुनिकीकरण का अतिरिक्त प्रभार।
सरकार के इस फैसले को कानून व्यवस्था को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सभी अधिकारियों को जल्द ही उनके नए पदों पर योगदान करने का निर्देश दिया गया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 1, 2026छपरागंडक का कहर: सारण के 7 प्रखंडों में 25 पंचायत और 102 गांव प्रभावित, 15,400 लोग सुरक्षित निकाले गए
- October 1, 2026छपराHelicopter Air Dropping: सारण के पानापुर में हवाई राहत अभियान, हेलीकॉप्टर से गिराए गए राशन के पैकेट
- September 30, 2026बिहारबिहार में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए विशेष हाईड्रोजन नीति तैयार, 30 एजेंडों पर लगी मुहर
- September 30, 2026बिहारबिहार में हाईवे पर पेट्रोलिंग दुरुस्त कर दुर्घटना कम करने की कवायद, मृत्यु दर 50 फीसदी तक कम करने का लक्ष्य



