
छपरा। सारण जिले के कोपा थानाक्षेत्र के रेवाड़ी मठिया गांव में जमीनी विवाद में गोली मारकर हुई बुजुर्ग की हत्या कांड में 5 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इस कांड में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी रेवाड़ी मठिया गांव निवासी स्व रामप्रवेश राय के पुत्र विनय कुमार है।
सोये अवस्था में गोली मारकर की गयी थी हत्या
कोपा थानान्तर्गत रेवाड़ी के मठिया गाँव में 90 वर्षीय रामाशीष राय की सोए अवस्था में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिस संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, एकमा द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया निरीक्षण के क्रम में घटनास्थल से एक खोखा एवं एक बुलेट बरामद किया गया था। परिजनों द्वारा कुछ पटीदारों पर हत्या का आरोप लगाया गया था। जिस संबंध में मृतक के परिजन के लिखित आवेदन के आधार पर 05 नामजद व्यक्तियों के विरुद्ध कोपा थाना कांड सं0-290/25 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसंधान के क्रम में 01 नामजद आरोपी विनय कुमार को गिरफ्तार किया गया है। अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
सारण एसएसपी ने की जांच
इसी क्रम में शुक्रवार को वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं घटना की गहनता से जांच कर दोषियों के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित गया है। प्राप्त निर्देशों पर कोपा थाना पुलिस टीम द्वारा गहनता एवं सूक्ष्मता से जांच किया जा रहा है। दोषियों को किसी भी हाल में बख्सा नही जायेगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
छपराFebruary 13, 2026Rojagar Mela: छपरा में नौकरी का बड़ा मौका, 200 पदों पर होगी बहाली, 16 हजार मिलेगा सैलरी
छपराFebruary 13, 2026Bihar Transport News: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 करोड़ से अधिक का जुर्माना







