सारण SP ने मशरक-पानापुर और तरैया थाना का किया निरीक्षण

छपरा। सारण पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के द्वारा पानापुर, तरैया और मशरक थाना का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि पानापुर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया जिसमें थाना में कार्यरत हवलदार और डीएपी गार्ड को बेहतरीन परेड उपलब्धि पर पुरस्कृत किया गया।
वही निरीक्षण उपरान्त वापस लौटने के दौरान मशरक और तरैया थाना का निरीक्षण किया गया जिसमें मशरक थाना में ड्यूटी पर तैनात ओडी पदाधिकारी और संतरी ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी के द्वारा ड्यूटी का निर्वहन अच्छे तरीके से करने के लिए पुरस्कृत किया गया तथा तरैया थाना के संतरी ड्यूटी पर तैनात के अनुपस्थित रहने पर थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण की मांग की गई है।
वही पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात 112 की टीम को फोन कर तरैया मोड़ पर आने के लिए बोला गया तों ड्यूटी पर तैनात 112 की टीम अल्प समय में ही तरैया मोड़ पर पहुंच गए जिसके लिए मशरक में प्रतिनियुक्त 112 की पूरे टीम को पुरस्कृत किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी थानाध्यक्ष को छठ पर्व को लेकर विशेष अभियान चलाए जाने का आदेश दिया गया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
बिहारJune 23, 2026PMCH में एक ही छत के नीचे मिलेगी अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन और एक्स-रे की सुविधा
बिहारJune 23, 2026अब पेड़ की छांव नहीं, AC लॉउंज में मिलेगा आराम; गिग वर्कर्स के लिए नई पहल
क्राइमJune 23, 2026Saran Crime News: सारण में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, पुलिस ने पिस्टल-कारतूस के साथ तीन को दबोचा
छपराJune 23, 2026सारण प्रमंडल में यातायात व्यवस्था होगी हाईटेक, गोपालगंज में बनेंगे 3 नए चेकपोस्ट







