Railway News: छपरा जंक्शन से चलने वाली सारनाथ एक्सप्रेस को मिला तीन नए स्टेशनों पर ठहराव
यात्रियों की मांग पर रेलवे का निर्णय

छपरा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दुर्ग-छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस (15159/15160) के ठहराव को और विस्तारित करने का निर्णय लिया है। अब यह ट्रेन प्रायोगिक आधार पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के बेलहा स्टेशन और बिलासपुर मंडल के बेलगहना व चंदिया रोड स्टेशनों पर दो-दो मिनट रुकेगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह सुविधा 31 अगस्त 2025 से लागू होगी। यात्रियों की मांग और सुविधा का आकलन करने के बाद ही ठहराव को स्थायी रूप देने पर आगे निर्णय लिया जाएगा।
समय-सारणी (दुर्ग से छपरा जाने वाली गाड़ी संख्या 15160)
- बेलहा स्टेशन पर रात 10:33 बजे पहुंचेगी और 10:35 बजे प्रस्थान करेगी।
- बेलगहना स्टेशन पर रात 12:06 बजे पहुंचेगी और 12:08 बजे प्रस्थान करेगी।
- चंदिया रोड स्टेशन पर सुबह 4:12 बजे पहुंचेगी और 4:14 बजे प्रस्थान करेगी।
समय-सारणी (छपरा से दुर्ग जाने वाली गाड़ी संख्या 15159)
- चंदिया रोड स्टेशन पर रात 9:54 बजे पहुंचेगी और 9:56 बजे प्रस्थान करेगी।
- बेलगहना स्टेशन पर रात 1:53 बजे पहुंचेगी और 1:55 बजे प्रस्थान करेगी।
- बेलहा स्टेशन पर सुबह 4:02 बजे पहुंचेगी और 4:04 बजे प्रस्थान करेगी।
रेलवे प्रशासन ने बताया कि यात्रियों को और अधिक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ठहराव मिलने से अब बेलहा, बेलगहना और चंदिया रोड जैसे छोटे स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे स्थानीय यात्रियों को न केवल छपरा और दुर्ग जाने में सहूलियत होगी बल्कि बीच के बड़े शहरों तक भी आसानी से आवागमन संभव हो सकेगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 17, 2026क्राइमChhapra Court News: सारण में 10 साल पुराने मारपीट कांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, चार दोषियों को सजा, 5 साल का कारावास
- August 17, 2026छपराPM Surya Ghar Yojna: अब सारण में घर के छतों पर सोलर लगवाने पर मिलेगा 98 हजार रूपये, पीएम सूर्यघर योजना के लिए विशेष कैंप
- August 17, 2026छपराChhapra News: यूपी में सड़क हादसे में सारण के आर्मी के जवान और पिता की मौत, पुलिया से टकराई कार
- August 16, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में हुई रोहित हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा



