छपरा में PM मोदी के जन्मदिन पर डॉ राहुल राज ने किया निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

छपरा। शहर के स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया गुदरी बाजार परिसर मे रिविलगंज प्रखंड प्रमुख सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ राहुल राज के नेतृत्व मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिवस के अवसर पर तथा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम अंतर्गत सुप्रसिद्ध 15 से भी अधिक चिकित्सकों की उपस्थिति मे आम जन का स्वास्थ्य जांच, उपचार व उचित परामर्श दिया गया। साथ ही सैकड़ो नागरिकों का ब्लड शुगर, रक्तचाप तथा वजन आदि जांचा गया। डॉ राहुल राज ने कहा की आज के समय मे हमें अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना बेहद जरुरी है। इसी दृष्टिकोण से आज इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया ताकि गरीब एवं असहाय दर्जे के नागरिक भी अच्छे चिकित्सकों के सानिध्य मे उचित इलाज करा सकें।
इतना ही नहीं बल्कि इस विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत सैकड़ो की संख्या मे लोगो का आयुष्मान कार्ड भी बनाया गए ताकि भविष्य मे विपरीत स्थिति मे 5 लाख तक का उनका सफल एवं मुफ्त इलाज संभव हो सके। इस कार्यक्रम मे हजारों की संख्या मे लोगो ने भाग लिया और अपनी सहभागिता दर्ज की। इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजन का मुख्य उद्देश्य है कि जन-जन की बेहतर सुरक्षा हो।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान
- September 20, 2026क्राइमChhapra Court: पांच साल जेल में रहने के बाद हत्या केस में बाइज्जत बरी, साक्ष्यों के आधार पर अदालत का फैसला



