डीएम शिक्षा संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल, अभिभावक और छात्रों से किया संवाद

छपरा : जिलाधिकारी सारण अमन समीर के द्वारा गुरुवार को राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित शिक्षा संवाद कार्यक्रम में भाग लिया गया। विदित है कि मुख्य सचिव, बिहार के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण विभागों की लोकोपयोगी योजनाओं के संबंध में छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को समुचित जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से पूर्व से संचालित ‘जन-संवाद’ कार्यकम की तर्ज पर ‘शिक्षा संवाद’ कार्यकम आयोजित किया जा रहा है।
जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि इन लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में छात्र छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को समुचित जानकारी नहीं रहने की स्थिति में उन्हें योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में असुविधा होती है। कभी कभी उन्हें इसके लाभ से वंचित रहना पड़ता है। ऐसी स्थिति में शिक्षा संवाद आयोजित करने का निदेश सरकार से प्राप्त हुआ है। यह शिक्षा संवाद जिला के सभी माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित किया जा रहा है। कार्यकम इस प्रकार से तैयार किया गया है कि निर्धारित अवधि में जिला के सभी माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालय आच्छादित हो जाय।
आज आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावक गणों ने भी कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में अपना फीडबैक दिया। जिला पदाधिकारी के द्वारा आश्वासन दिया गया कि उनके द्वारा व्यक्त किए गए योजनाओं के संबंध में फीडबैक को सही माध्यम के जरिए सरकार तक पहुंचा दिया जाएगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 15, 2026छपराछपरा में दुर्गापूजा पंडालों की होगी कड़ी निगरानी, CCTV, अलग प्रवेश-निकास और मजबूत बैरिकेडिंग अनिवार्य
- October 15, 2026छपराTraffic Chhapra: छपरा में दशहरा को लेकर बदलेगी यातायात व्यवस्था, 17 अक्टूबर से मूर्ति विसर्जन तक लागू रहेंगे प्रतिबंध
- October 14, 2026छपरासारण में शिक्षा विभाग में बड़ा खेल! फर्जी शिक्षकों के नाम पर 8.84 लाख का वेतन भुगतान, सात के खिलाफ नामजद FIR
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश



