
छपरा। सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र में फर्जी CBI और DIU अधिकारी बनकर अपराधियों द्वारा स्वर्ण व्यवसायी से लूटपाट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपराधियों ने “बिहार सरकार” का लोगो लगी इनोवा गाड़ी का इस्तेमाल कर पहले व्यवसायी की कार को रोका, फिर जांच के नाम पर हथियार के बल पर सोना, चांदी, नगदी, मोबाइल फोन और वाहन लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है।
पटना से लौटने के दौरान हुआ कांड
मिली जानकारी के अनुसार, 23 मई 2026 को दरियापुर थाना में दिए गए फर्दब्यान में वादी ने बताया कि वह पेशे से स्वर्ण व्यवसायी हैं। 22 मई की शाम वे अपने सहयोगियों के साथ निजी वाहन से जरूरी काम से पटना गए थे। काम खत्म होने के बाद सभी लोग रात करीब 9:30 बजे पटना से वापस अपने घर लौट रहे थे।
सारण पुलिस ने वांटेड कुख्यात अपराधी सौरभ सिंह को किया गिरफ्तार
पीड़ित के अनुसार, रात करीब 10:30 बजे दरियापुर बाजार पार करने के बाद एक इनोवा वाहन, जिस पर “बिहार सरकार” का लोगो लगा था, उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोक दिया। वाहन से चार अज्ञात लोग उतरे, जिन्होंने मास्क पहन रखा था। सभी ने खुद को CBI और DIU का अधिकारी बताते हुए कहा कि मुख्यालय से सूचना मिली है कि वे अवैध कारोबार करते हैं और जांच करनी है।
कट्टा दिखाकर बदमाशों ने की लूटपाट
इसके बाद अपराधियों ने व्यवसायी और उनके एक साथी को जबरन अपनी इनोवा में बैठा लिया, जबकि तीन अपराधी पीड़ित की गाड़ी में बैठ गए। आरोप है कि अपराधियों ने दोनों पीड़ितों को अलग-अलग कर कट्टा दिखाकर डराया-धमकाया, मारपीट की और गाली-गलौज करते हुए उनके पास मौजूद करीब 22 ग्राम सोना, लगभग एक किलोग्राम चांदी, कई मोबाइल फोन, नगद राशि, एटीएम कार्ड और अन्य जरूरी कागजात लूट लिए।
सारण में 17 साल पुराने हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, 3 दोषियों को उम्रकैद
घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने दोनों पीड़ितों को गौरा जैवनिया चिमनी भट्ठा के पास उतार दिया। जाते समय अपराधी गाड़ी की चाभी निकालकर दोनों वाहनों के साथ फरार हो गए।
इस मामले में दरियापुर थाना कांड संख्या-443/26 दर्ज कर लिया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देश पर विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है।
बिहार में साइबर गैंग पर बड़ा वार, 1200 फर्जी बैंक खाते सील
सीसीटीवी से अपराधियों की पहचान में जुटी पुलिस
पुलिस द्वारा अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं पर जांच जारी है और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



