कोर्ट का अनोखा फैसला: 10 फलदार पेड़ लगाने के शर्त पर आरोपी को मिली जमानत

बिहार डेस्क: सुपौल में कोर्ट का एक अनोखा फैसला सामने आया है, जहां एक केस की सुनवाई के दौरान जिला अपर सत्र न्यायाधीश सप्तम की कोर्ट ने 10 फलदार वृक्ष लगाने और 6 माह तक उसके देखभाल की शर्त पर जमानत का आदेश दिया है. दरअसल, मामला राघोपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा है. राघोपुर थाना कांड संख्या 249/17 की सुनवाई करते हुए एडीजे सप्तम अविनाश कुमार प्रथम ने स्पष्ट किया है कि शर्तों का उल्लंघन करने पर जमानत आदेश स्वतः रद्द हो जाएगा. कोर्ट ने जारी जमानत आदेश में कहा है कि सभी 6 अभियुक्तों की ओर से आत्म समर्पण सह जमानत आवेदन दाखिल किया गया है.
अभियुक्तों को पूर्व में भी जमानत का लाभ दिया गया था, लेकिन उचित पैरवी नहीं होने की वजह से बीते 7 जनवरी को बॉन्ड पेपर खंडित हो गया. इसी के साथ जमानत आदेश भी निरस्त हो गया था. इस बार अभियुक्तों ने भविष्य में दोबारा ऐसी गलती नहीं होने का भरोसा दिया. जिसके बाद कोर्ट ने बीते 3 और 19 जुलाई को जमानत दिया. अभियुक्तों को 10 हजार रुपए के दो प्रतिभूओं के साथ बॉन्ड पेपर दाखिल करने को कहा गया है, जिसमें एक दोस्त या कोई नजदीकी रिश्तेदार होंगे. यह जमानतदार 10 दिनों के अंदर कोर्ट में प्रस्तुत करने होंगे.इसके अलावा कोर्ट ने अभियुक्तों को सार्वजनिक स्थल पर 10-10 फलदार वृक्ष लगाने का भी आदेश दिया है.
कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि अभियुक्तों को पौधरोपण का स्थानीय मुखिया, सरपंच अथवा वार्ड पार्षद से फोटो सत्यापन कराना होगा. अभियुक्त इन वृक्षों का अगले 6 माह तक देखभाल करेंगे और 6 माह बाद उन वृक्षों की तस्वीर दोबारा कोर्ट में जमा करानी होगी. आपको बता दें कि मामला राघोपुर थाना क्षेत्र के धरहरा से जुड़ा है.
कांड के सूचक स्थानीय कपलेश्वर यादव ने 16 दिसंबर 2017 को दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि खेत में गेहूं की बुआई के दौरान वादी पक्ष की ओर से गाली गलौज, लाठी व फरसा से मारपीट की गई. मामले में कुल 14 लोगों को नामजद किया गया है, जिसमें इन लोगों पर हत्या के प्रयास का आरोप है. फिलहाल इस मामले में 8 लोग पूर्व से जमानत पर हैं.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमFebruary 25, 2026Saran News: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले दो अभियुक्तों को 4-4 साल की सजा व 2-2 लाख जुर्माना
छपराFebruary 25, 2026छपरा में बनेगा आधुनिक विरासत केंद्र, पुरातात्विक स्थलों के विकास की कार्ययोजना तैयार
करियर – शिक्षाFebruary 24, 2026Teacher Requirements: छपरा के AND पब्लिक स्कूल में विभिन्न पदों पर बहाली, 1 मार्च को होगी भर्ती प्रक्रिया
क्राइमFebruary 22, 2026Crime News Saran: सारण में वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या, भतीजे के हत्याकांड का था गवाह







