Trending

1 अप्रैल से चाइनीज CCTV की बिक्री भारत में बंद, Hikvision, TP-Link, Dahiya की छुट्टी

STQC सर्टिफिकेशन के बिना नहीं होगी बिक्री

Chinese CCTV Ban In India : भारत में सुरक्षा मानकों को मजबूत करने के लिए सरकार बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1 अप्रैल से Hikvision, Dahua और TP-Link जैसे ब्रांड्स के इंटरनेट से जुड़े CCTV कैमरों की बिक्री पर रोक लग सकती है। यह फैसला नए सर्टिफिकेशन नियमों के लागू होने के चलते लिया जा रहा है।

STQC सर्टिफिकेशन के बिना नहीं होगी बिक्री

सरकार ने Standardisation Testing and Quality Certification (STQC) नियमों के तहत CCTV और संबंधित डिवाइस की बिक्री से पहले मंजूरी अनिवार्य कर दी है। जिन कंपनियों को यह सर्टिफिकेशन नहीं मिलेगा, वे भारत में अपने प्रोडक्ट्स नहीं बेच पाएंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, चीनी कंपनियों और चीन में बने चिपसेट वाले डिवाइस को सर्टिफिकेशन देने में सख्ती बरती जा रही है, जिससे इन ब्रांड्स के लिए बाजार में बने रहना मुश्किल हो सकता है।

सुरक्षा कारणों से लिया जा रहा है फैसला

यह कदम देश में साइबर और डेटा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए उठाया जा रहा है। सरकार चाहती है कि सभी कनेक्टेड डिवाइस सुरक्षित हों और उनमें ऐसी कोई कमजोरी न हो, जिससे हैकिंग या अनधिकृत एक्सेस का खतरा पैदा हो।

भारतीय कंपनियों का बढ़ा दबदबा

जहां एक समय चीनी कंपनियों का बाजार में दबदबा था, वहीं अब भारतीय ब्रांड तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। CP Plus, Qubo, Prama, Matrix और Sparsh जैसी कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट्स में नॉन-चाइनीज कंपोनेंट्स का इस्तेमाल बढ़ाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, अब भारतीय कंपनियां बाजार के 80% से ज्यादा हिस्से पर कब्जा कर चुकी हैं, जबकि प्रीमियम सेगमेंट में Bosch और Honeywell जैसी कंपनियां मजबूत स्थिति में हैं।

क्या हैं नए नियम?

यह बदलाव Ministry of Electronics and Information Technology (MeitY) द्वारा लागू किए गए Essential Requirements (ER) नियमों के तहत किया गया है। इन नियमों के अनुसार कंपनियों को अपने डिवाइस में इस्तेमाल होने वाले प्रमुख कंपोनेंट्स (जैसे SoC) का स्रोत बताना होगा।

डिवाइस को सुरक्षा जांच (vulnerability testing) से गुजरना होगा, यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई अनधिकृत रिमोट एक्सेस संभव न हो। सरकार ने कंपनियों को इन नियमों का पालन करने के लिए दो साल का समय दिया था। अब तक 500 से ज्यादा CCTV मॉडल्स को सर्टिफिकेशन मिल चुका है।

Author Profile

Ankita Kumari
Ankita Kumari
अंकिता कुमारी पत्रकारिता की छात्रा हैं। वर्तमान में वह संजीवनी समाचार डॉट कॉम के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं और समाचार लेखन व फील्ड रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।

Ankita Kumari

अंकिता कुमारी पत्रकारिता की छात्रा हैं। वर्तमान में वह संजीवनी समाचार डॉट कॉम के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं और समाचार लेखन व फील्ड रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।

Related Articles

Back to top button