छपरा

Chhapra Nagar Nigam: प्रत्येक वार्ड में वाटर ATM और शौचालय का होगा निर्माण, बेघरों के लिए 100 नया आवास भी बनेगा

छपरा नगर निगम का 2025-26 का बजट हुआ पेश

छपरा। छपरा नगर निगम की बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कुल ₹4 अरब 8 करोड़ 58 लाख 16 हजार 345 रुपये का बजट पार्षदों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बैठक की अध्यक्षता महापौर लक्ष्मीनारायण गुप्ता ने की और सभी वार्ड पार्षदों को बजट की प्रति उपलब्ध कराई गई।

महापौर ने बताया कि इस बजट में गरीब एवं बेघर नागरिकों के लिए 100 नए आवासों के निर्माण, मलिन बस्तियों के विकास, प्रदूषण नियंत्रण, तथा हर वार्ड में नगर निगम कार्यालय खोलने जैसे लोकहितकारी प्रस्ताव शामिल किए गए हैं।

JaiPrabha Setu Chhapra: सड़क पर चल रहे हैं सपने, सरकार में अटकी है रश्में, जयप्रभा सेतु की कहानी अनसुनी

जल, स्वच्छता और स्वास्थ्य पर विशेष फोकस

बजट में सभी वार्डों में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु वॉटर ए.टी.एम., शौचालय एवं मूत्रालय निर्माण, तथा स्वच्छ एवं निर्मल जल की सुनिश्चितता पर विशेष ध्यान दिया गया है। साथ ही, एम्बुलेंस, शव वाहन और ड्रिप फ्रिजर की व्यवस्था हेतु भी बजट में प्रावधान किया गया है। दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, चश्मा आदि सहायता उपकरण मुहैया कराने की योजना भी बजट में सम्मिलित की गई है।

ये भी पढ़ें: पपीता की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को मिलेगा 75% अनुदान

रोड और नालों की मापी पर नाराजगी

बैठक में कई पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड में रोड और नालों की मापी नहीं होने को लेकर नाराजगी जताई। इस पर महापौर ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर सभी लंबित मापियों को पूरा किया जाएगा, और इसके लिए नगर निगम के 5 कनीय अभियंताओं को तत्काल कार्य में लगा दिया गया है।

advertisement

मुख्यमंत्री की पहल से छपरा होगा स्मार्ट, 50 योजनाओं पर खर्च होंगे 47.27 करोड़ रुपये

बैठक की अगली तारीख आगे बढ़ी

पार्षदों ने आगामी 26 मई को निर्धारित बजट की पुष्टि बैठक को ‘बट वृक्ष पर्व’ के कारण आगे बढ़ाने की मांग की, जिस पर महापौर ने सहमति व्यक्त की। इसके साथ ही बैठक समाप्त की गई।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button