छपरा के अमर्त्य संकल्प ने 620 अंक लाकर NEET 2023 परीक्षा में हासिल की सफलता

छपरा। शहर के बजरंग नगर काशी बाजार स्थित माँ सायंस इंस्टिट्यूट के संरक्षक डॉ मनोज कुमार वर्मा ‘संकल्प’ एवं शिक्षिका सीमा संकल्प के पुत्र अमर्त्य संकल्प ने नीट 2023 में 99.0799 परसेंटाइल के साथ 620 अंक लाकर सारण जिले का नाम रौशन किया है । उन्हें जीव विज्ञान में 330, भौतिकी में 150 एवं रसायन शास्त्र में 140 अंक मिले हैं।अमर्त्य संकल्प बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रहे हैं और अपने वर्ग में हमेशा बेहतर करते रहे हैं ।
पिता डॉ मनोज कुमार वर्मा ‘संकल्प’ गणित के शिक्षक हैं, फिर भी इससे इतर जीव विज्ञान में बेहतर करते हुए अमर्त्य संकल्प ने नीट की राह आसान की । अमर्त्य ने बताया कि उन्हें भौतिकी एवं रसायन शास्त्र में भी काफी दिलचस्पी है । अमर्त्य ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माँ सीमा संकल्प एवं दीदी श्रेया संकल्प (एम बी बी एस की द्वितीय वर्ष की छात्रा) के साथ-साथ अपने शिक्षकों को दिया ।
उन्होंने कहा कि उनके पिता मनोज संकल्प प्रत्येक परिस्थितियों में सदैव उनके साथ खड़े रहे हैं और यह सफलता उनके इस विश्वास का ही प्रतिफल है । अमर्त्य ने बताया कि आज भी चिकित्सकों की काफी कमी है और शायद यही कारण है कि इलाज महंगा है । उन्होंने बताया कि वे एक अच्छे चिकित्सक बन गरीब एवं असहाय मरीजों की बेहतर सेवा करना चाहेंगे । इस उपलब्धि पर लायंस क्लब एवं छपरा जिला शतरंज संघ के तमाम सदस्यों ने अमर्त्य संकल्प को बधाई दी है ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमMay 22, 2026सारण में 17 साल पुराने हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, 3 दोषियों को उम्रकैद
क़ृषिMay 22, 2026अब गांव-गांव पहुंचेगा ‘गन्ना रथ’, किसानों को मिलेगी आधुनिक खेती की जानकारी
क्राइमMay 21, 2026सारण SSP ने सोनपुर थाने को लिया गोद, अब दिखेगा स्मार्ट पुलिसिंग का असर
TechnologyMay 21, 2026Bihar AI Summit 2026: बिहार में पहली बार होगा मेगा AI समिट, जुटेंगे 4000 से ज्यादा प्रतिनिधि







